अस्थमा और स्किन एलर्जी को दावत देता है कॉकरोच, आज ही घर से करें इसका सफाया

कॉकरोच गंदगी वाली चीजों में आपको आसानी से दिख जाएगा। यह आपको फ्रिज को कोने में काफी ज्यादा नजर आते हैं। ये घर में एक कॉलोनी बसा लेते हैं, तो लोगों को काफी परेशान करते हैं। कॉकरोच की वजह से कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा (Cockroach Causes Health Hazard) होता है। चलिए जानते हैं कॉकरोच होने की वजह से होनेवाली गंभीर (Cockroach Causes Health Hazard) बीमारियों -

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 10, 2020 3:04 PM IST

Cockroach Causes Health Hazard : अधिकतर लोगों के घरों में कॉकरोच कही ना कही जरूर मिल जाएगा। कॉकरोच को देखकर ज्यादातर लोगों को घिन आती है। यह एक ऐसा जीव है, जो हजारों लाखों सालों से धरती पर मौजूद है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसने कॉकरोच को नहीं देखा होगा। कॉकरोच कभी हमारे किचन के सिन्क में, तो कभी वॉटर पाइप के छेद में घूमते नजर आते हैं। कॉकरोच गंदगी वाली चीजों में आपको आसानी से दिख जाएगा। यह आपको फ्रिज को कोने में काफी ज्यादा नजर आते हैं। ये घर में एक कॉलोनी बसा लेते हैं, तो लोगों को काफी परेशान करते हैं। कॉकरोच की वजह से कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा (Cockroach Causes Health Hazard) होता है। चलिए जानते हैं कॉकरोच होने की वजह से होनेवाली गंभीर (Cockroach Causes Health Hazard) बीमारियों -

स्किन एलर्जी

घर में कॉकरोच होने की वजह से स्किन एलर्जी की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसके कारण स्किन पर रैशेज और जलन होने लगता है। इसके साथ ही कॉकरोच की वजह से छींक और आंखों में पानी आने की भी समस्या होती है। कॉकरोच के मुंह से निकलने वाले लार के कारण स्किन एलर्जी होती है। दरअसर, कॉकरोच खाने की चीजों के अलावा जानवरों, मल, मृत पौधों, साबुन, गंदे पेपर्स जैसी चीजों पर अपना मुंह लगाते हैं। यह मुंह इंसानों के शरीर और खाने की चीजों पर लगाते हैं, जिससे व्यक्ति के शरीर में कीटाणु पहुंचता है।  

फूड पॉइजनिंग

कॉकरोच की लार से फूड पॉइजनिंग की भी परेशानी होती है। इससे व्यक्ति को टाइफायड जैसी गंभीर परेशानी होने लगती है। दरअसल, कॉकरोच में सैलमोनेला नामक वायरस होता है। यह वायरस खाने की चीजों में पहुंचकर इंसानों को बीमार कर देता है। खाने के जरिए लोगों में यह वायरस पहुंचने से फूड पॉइजनिंग की परेशानी होने लगती है। 

अस्‍थमा का कारण

घर में कॉकरोच अस्थमा के रोगियों के लिए काफी खतरनाक होता है। अगर आपके घरों में कॉकरोज बहुत ही ज्यादा है, तो जल्द ही इसे भागने के उपाय ढूंढ लीजिए। वरना ये अस्थमा के रोग का कारण बन सकता है। घर में कॉकरोच होने से अस्थामा के रोगियों को अटैक अधिक आता है। कॉकरोच के लार से एलर्जी होने की वजह से अस्थमा गंभीर रूप धारण कर सकता है।  

कोमल अंगो के है दुश्मन

कॉकरोच घर पर आक्रमण करने के आपके शरीर के अंगो पर भी आक्रमण करता है। यह आपको कोमल हिस्सों को सबसे अधिक प्रभावित करता है। यह आपके पैरों की उंगलियों, अंगूठों और स्किन के नर्म हिस्सों को कुतर कर उसमें घाव पैदा करता है।

गर्मियों में अंडरगारमेंट्स की सफाई है बहुत ही जरूरी, वरना हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

Depression : डिप्रेशन और तनाव के हो रहे हैं शिकार, इन 4 टिप्स से पाएं राहत

सूंघने की क्षमता हो गई है कम तो हो सकती है ये समस्या, पढ़ें इसके कारण और लक्षण

प्रेग्नेंसी में सिजेरियन से बचने के लिए करें ये 4 काम, नॉर्मल डिलीवरी में मिलेगी मदद

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source