विटामिन डी शरीर के लिए अत्यावश्यक विटामिन है। इसकी कमी होने से शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद महिलाओं में विटामिन डी की कमी पाई जाती है। पर उन्हें इस बात का पता ही नहीं चल पाता।
Written by Yogita Yadav|Updated : May 29, 2019 7:18 PM IST
विटामिन डी शरीर के लिए अत्यावश्यक विटामिन है। इसकी कमी होने से शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद महिलाओं में विटामिन डी की कमी पाई जाती है। पर उन्हें इस बात का पता ही नहीं चल पाता। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है, तो इन लक्षणों से जान सकते हैं कि कहीं आप में भी तो इस जरूरी विटामिन की कमी तो नहीं।
समझें इसकी अहमियत
दुनिया भर की जनसंख्या का 50 फीसदी विटामिन डी की कमी की समस्या से जूझ रहा है। हर किसी को नियमित रूप से रोज कम से कम 10 से 20 माइक्रोग्राम विटामिन डी की जरूरत होती है। हाल ही में सामने आई एक स्टडी के अनुसार इस जरूरी विटामिन की कमी होने से शरीर कई बीमारियां की चपेट में आ जाता है। इन्हीं में से एक है ब्रेस्ट कैंसर। जिससे ब्रेस्ट कैंसर की संभावना भी बढ़ जाती है।
आप विटामिन डी सीधा सूरज की किरणों से ले सकते हैं। इसके साथ ही साथ आप खाने में विटामिन डी से भरपूर चीजें शामिल कर विटामिन डी की कमी दूर कर सकते हैं। इनमें फैटी फिश जैसे टूना, मेकरेल, सेलमॉन, अंडे का सफेद भाग, सोया मिल्क शामिल हैं। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही आदि, मशरूम, अनाज, चीज संतरे का जूस को भी डाइट में शामिल किया जाना चाहिए।