Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शारीरिक स्वास्थ्य से ज्यादा जरूरी है मानसिक स्वास्थ्य, एक्सपर्ट से जानिए मन को कैसे रखें स्वस्थ

मानव स्वास्थ्य में मानसिक स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण अंग है। मानसिक स्वास्थ्य के संकट एवं दुर्बलताओं की अवस्था में शारीरिक स्वास्थ्य, सामाजिक स्थिति, व्यक्तिगत विकास और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

शारीरिक स्वास्थ्य से ज्यादा जरूरी है मानसिक स्वास्थ्य, एक्सपर्ट से जानिए मन को कैसे रखें स्वस्थ

Written by Atul Modi |Published : April 7, 2023 8:53 PM IST

मानसिक स्वास्थ्य का स्वस्थ होना न केवल मानव के भावी जीवन में खुशहाली और उत्तम गुणवत्ता लाता है बल्कि उससे उसकी शारीरिक स्वास्थ्य भी सीधे जुड़ा होता है। मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ नहीं होने पर व्यक्ति अनेक समस्याओं से घिर सकता है जैसे अवसाद, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, डायबिटीज, स्लीप डिसऑर्डर और वजन बढ़ना, नशीले पदार्थों की लत लग जाना आदि। इसलिए, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए मानसिक स्वास्थ्य का स्वस्थ होना जरूरी होता है। मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, बेहतर नींद, सामाजिक जीवन में भागीदारी, मनोरंजन आदि जैसी गतिविधियों को अपनाना बहुत जरूरी होता है।

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना क्‍यों जरूरी है?

शारीरिक स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य के सही न होने या अस्वस्थ होने से लोग अक्सर अन्य अवस्थाओं में ज्यादा स्ट्रेस और तनाव उत्पन्न करते हैं या महसूस करते हैं, जो उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

समाजिक स्थिति: एक स्वस्थ मानसिक स्थिति वाले व्यक्ति सामाजिक जीवन में भी अधिक सक्रिय होते हैं और उन्हें अपनी समाज के साथ संबंध बनाए रखने में अधिक संभावनाएं होती हैं।

Also Read

More News

व्यक्तिगत विकास: स्वस्थ मानसिक स्थिति वाले व्यक्ति अपनी पर्सनल लाइफ को आस पास की स्थितियों में आसानी से एडजेस्ट होने का प्रयास करते हैं और अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं जिससे अपने स्वास्थ्य को संपूर्ण रूप से ठीकराख पाते हैं।

आर्थिक स्थिति: मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर इसका बुरा प्रभाव व्यक्ति के जॉब प्रोफाइल या उसकी कमाई पर पड़ने लगता है, व्यक्ति अपने काम में मन नहीं लगा पाता, काम को समझने में दिक्कत आने लगती है। जो व्यक्ति के आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव डालता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(Inputs: DR. ABHINIT KUMAR (MBBS, MD, DPM, FIPS, FAPSI) PROFESSOR, DEPT.IN PSYCHIATRY, SCHOOL OF MEDICAL SCIENCE & RESEARCH, SHARDA HOSPITAL, GR.NOIDA)

About the Author

... Read More