... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Vandana Bharti | Published : October 28, 2024 9:50 AM IST
Protein Deficiency Symptoms: पैरों में सूजन आने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। इसमें से एक कारण किसी खास चीज की शरीर में कमी हो सकती है। दरअसल, हम यहां प्रोटीन की बात कर रहे हैं। शरीर में जब प्रोटीन की कमी हो जाती है तो पैरों में सूजन दिखने लगता है। प्रोटीन शरीर में द्रव और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में मदद करता है। शरीर में जब पर्याप्त प्रोटीन नहीं होता है, तो द्रव रक्त वाहिकाओं से बाहर निकलने लगता है और ऊतकों यानी टीशू में जमा हो सकता है, जिससे सूजन हो सकती है, जिसे एडिमा भी कहा जाता है। एडिमा के कारण सिर्फ पैरों में ही नहीं, बल्कि टखनों, हाथों और पेट में भी सूजन आ सकती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि प्रोटीन आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं जो अमीनो एसिड से बने होते हैं, जो हमारे जीवन के लिए एक बिल्डिंग बलॉक की तरह काम करते हैं। वे आपके शरीर के ऊतक की मरम्मत, एंजाइम फंक्शन, हार्मोन विनियमन, एम्युनिटी सपोर्ट और जरूरत पड़ने पर ऊर्जा के स्रोत के रूप में काम करते हैं। इसलिए, शरीर में प्रोटीन का कम स्तर कई समस्याओं को जन्म दे सकता है।
आपके शरीर में प्रोटीन की कमी आपके लीवर को बुरी तरह प्रभावित करती है क्योंकि यह कोशिकाओं में वसा का निर्माण और संचय करता है। यह स्थिति सूजन, लीवर पर निशान और संभावित रूप से लीवर की विफलता का कारण बनती है, जो जीवन के लिए खतरा है। प्रोटीन की कमी आपके पैरों और टांगों में सूजन के कारणों में से एक हो सकती है। शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बनाए रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है। जब प्रोटीन का स्तर अपर्याप्त होता है, तो शरीर की तरल पदार्थ के वितरण को विनियमित करने की क्षमता कम हो जाती है। इस असंतुलन के कारण पैरों में सूजन होने लगती है।
टेलर एंड फ्रांसिस ऑनलाइन की प्रकाशित एक रिपोर्ट में पाया गया है कि एडिमा मानव सीरम एल्ब्यूमिन की कम मात्रा के कारण भी होता है, जो खून में मौजूद प्रोटीन है, जो रक्त वाहिकाओं में ऑन्कोटिक दबाव में योगदान देता है, यानी यह आस-पास के ऊतकों से तरल पदार्थ को रक्त वाहिकाओं में वापस खींचता है, जिससे अत्यधिक तरल पदार्थ का संचय रुक जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, आपको प्रतिदिन कितना प्रोटीन लेना चाहिए, यह आपकी उम्र, शारीरिक गतिविधि के स्तर और फिटनेस लक्ष्यों जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है। अमेरिकियों के लिए आहार संबंधी दिशा-निर्देश 2020-2025 में वयस्क महिलाओं को प्रतिदिन 46 ग्राम और वयस्क पुरुषों को 52-56 ग्राम प्रोटीन लेने की सलाह दी गई है।
प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप कुछ खास चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे कि दाल, मेवे, बादाम, सोया, चना आदि। अगर आप नॉन वेजीटेरियन हैं तो अंडे, मछली, मांस और दूध ले सकते हैं ।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.