मशरूम एलर्जी क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और बचाव

मशरूम  (Mushroom Allergy ) कई प्रकार की होती है। बटन मशरूम, व्हाइट मशरूम, ढिंगरी मशरूम इत्यादि। इनमें से किसी किसी किस्म से एलर्जी होने की संभावना होती है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें हर किस्म के मशरूम से एलर्जी होती है। मशरूम एलर्जी की स्थिति को तीन भागों में विभाजित किया गया है। एलर्जी की प्रतिक्रिया दो तरह से होती है असहिष्णुता और विषाक्तता।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 9, 2020 4:37 PM IST

Mushroom Allergy : मशरूम और पनीर की सब्जी शायद ही किसी को ना पसंद हो, लोगों के बीच मशरूम से बनी हर एक डिश काफी मशहूर होती है। स्वाद के साथ-साथ यह पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होती है, इसलिए अधिकतर लोग मशरूम की सब्जी खाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोगों इसका जायका ले नहीं पाते हैं, इसका कारण है मशरूम से एलर्जी। जी हां, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें मशरूम से एलर्जी होती है। आज हम आपको मशरूम एलर्जी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मशरूम एलर्जी क्या है और इसके कारण (Mushroom Allergy ) क्या होते हैं?

क्या है मशरूम एलर्जी?

मशरूम  (Mushroom Allergy ) कई प्रकार की होती है। बटन मशरूम, व्हाइट मशरूम, ढिंगरी मशरूम इत्यादि। इनमें से किसी किसी किस्म से एलर्जी होने की संभावना होती है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें हर किस्म के मशरूम से एलर्जी होती है। मशरूम एलर्जी की स्थिति को तीन भागों में विभाजित किया गया है। एलर्जी की प्रतिक्रिया दो तरह से होती है असहिष्णुता और विषाक्तता।

असहिष्णुता में आप थोड़ी देर के लिए बीमार होते हैं और इस एलर्जी के लक्षण तुरंत नजर आने लगते हैं। वहीं, विषाक्‍तता काफी बुरा होता है। इस तरह की प्रतिक्रिया में व्यक्ति के लिए मशरूम खाना घातक हो सकता है। इसके अलावा कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि मशरूम का सेवन करने से प्रोस्‍टेट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

मशरूम एलर्जी का कारण ?

ऐसे लोगों को मशरूम की एलर्जी (Mushroom Allergy Causes) होती है, जिनका शरीर मशरूम में मौजूद प्रोटीन को सही नहीं मानता है। इसकी वजह से जब आप मशरूम खाते हैं, तो आपका शरीर एलर्जी की प्रतिक्रिया देता है। ऐसे लोग अगर मशरूम का सेवन करते हैं, तो उनका इम्यून पावर कमजोर हो जाती है। इस वजह से मशरूम की एलर्जी से शिकार व्यक्ति के शरीर से हिस्टामाइन रिलीज होता है, जो प्रोटीन से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज निकालता है। हिस्टामिन की वजह से ही व्यक्ति को एलर्जी के लक्षण नजर आते हैं।

मशरूम एलर्जी के लक्षण

  • पेट में ऐंठन और सूजन
  • स्किन पर चकत्ते नजर आना
  • गले, मुंह और होंठों में सूजन
  • आंख और नाक से पानी निकलना
  • जी मिचलाना
  • उल्टी और दस्त

मशरूम एलर्जी से कैसे करें बचाव 

  • हर किस्म के मशरूम खाने से बचें।
  • मोल्ड प्रोडक्ट्स का सेवन ना करें।
  • अपने पास एंटी एलर्जिक दवा रखें।
  • पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पहले चेक करें कि कहीं इसमें मशरूम तो नहीं।

कानों की इन समस्या को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकती है आपकी परेशानी

यूवीए और यूवीबी में क्या है अंतर? जानें यूवी रेज से बचने के उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source