... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 24, 2017 5:59 PM IST
आयुर्वेद में कुछ रोगों के उपचार और बॉडी को रिलैक्स करने के लिए कई तरह की मसाज हैं। अभ्यंगम एक ट्रेडिशनल आयुर्वेद मसाज है जिससे बॉडी को टोन करने में मदद मिलती है। मसाज के दौरान इस्तेमाल होने पोटली कई तरह की होती हैं। इन्हीं में से एक नवरा किजि (Navara kizhi) है। वडोदरा स्थित कैराली आयुर्वेद ट्रीटमेंट सेंटर के मेनेजर डॉक्टर पश्मीन अंसारी आपको इस पोटली मसाज के फायदे और के इस्तेमाल के तरीके बता रहे हैं।
नवरा किजि क्या है?
इसे शशितिका शाली पिंडा स्वेडा के नाम से भी जाना जाता है। जो कि एक तरह की मसाज है जिससे मसल्स को मजबूती मिलती है और बॉडी को एनर्जी मिलती है। इस मसाज में दूध और जड़ी बूटियों का उपयोग कुछ रोगों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। अलग तरह के ब्राउन राइस को दूध और जड़ी-बूटियों के साथ पकाया जाता है और इससे किजि तैयार किया जाता है और उसका मसाज के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। मसाज के दौरान बॉडी पर पोटली को रगड़ा जाता है जिससे निकलने वाली गर्मी से कठोर और सूजी हुई मांसपेशियों को मिलती है।
इससे कैसे मदद मिलती है?
इससे मसाज करने से पसीना आता है जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है, जोड़ों की कठोरता कम होती है और सूजन को भी रोकता है। यह रूमटॉइड अर्थराइटिस, मैल्जिया (myalgia), फिब्रोमैल्जिया (fibromyalgia) और लोअर बैक पेन के लिए बेहतर ट्रीटमेंट है। रूमटॉइड आर्थराइटिस जैसी स्थिति में शरीर पर तेल नहीं लगा सकते हैं तो दूध और जड़ी बूटी का मिश्रण इसका बेहतर विकल्प है। इस उपचार की अक्सर न्यूरोमस्कुलर और मसक्यूलोस्केलेटल डिजीज, वैरिकॉज वेनिस, साइटिका और सर्वाइकल संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को सलाह दी जाती है।
इसे तीनों दोषों वात पित्त और कफ को शांत करने के लिए भी जाना जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर नसों को आराम देता है। इससे त्वचा पर चमक आती है और बनावट में सुधार होता है।
इससे किन लोगों को बचना चाहिए?
अगर आपको फ्रैक्चर है या इन्फ्लेमेशन से पीड़ित हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए। हाई बीपी, डायबिटीज के मरीजों को भी मसाज कराने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock