डायबिटीज के इलाज के क्षेत्र में नए विकसित insulin injections के बारे में जानें

जानिए बाजार में किस-किस तरह के इंसुलिन इंजेक्शन मौजूद हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 22, 2017 12:36 PM IST

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है और भारत में इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। डायबिटीज के मरीजोंको अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। खाने-पीने के अलावा इलाज के लिए बाजार में मौजूद दवाओं के बारे में भी जानकारी रखनी जरूरी है। एक बड़ा सवाल यह है कि क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए इंसुलिन जरूरी होता है? अनकंट्रोल और हाई ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल रखने के लिए इंसुलिन इंजेक्शन जरूरी है। मुंबई स्थित गाडगे डायबिटीज़ सेंटर में डायबेटोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रदीप गाडगे आपको बता रहे हैं डायबिटीज के इलाज के लिए आजकल कौन-कौन से इंसुलिन इंजेक्शन इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

थिन इंसुलिन नीडल्स

पहली बड़ी नीडल वाली सीरिंज होती थी जिन्हें उबालना पड़ता था और देखरेख में अधिक सावधानी बरतनी होती थी। लेकिन अब पतली सीरिंज मौजूद हैं जिनका साइज 32 गेज है। इंसुलिन इंजेक्शन 29 गेज है जो सबसे अधिक मोटा है। 32-गेज वाला थोड़ा कम दर्दनाक है क्योंकि दूसरों की तुलना में सुई पतली है।

इंसुलिन पेन

अगर आपको इंसुलिन इंजेक्शन से डर लगता है तो आप इंसुलिन डिलीवरी डिवाइस जैसे इंसुलिन पेन यूज कर सकते हैं। यह एक पेन के साइज़ में उपलब्ध होते हैं और आसानी से पॉकेट में आ सकते हैं। आपको शरीर में इंसुलिन डालने के लिए बटन डायल करना होगा। सबसे बड़ी बात इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। बेशक आप काउंटिंग नहीं जानते हों लेकिन एक क्लिक के साथ आप पेन का इस्तेमाल करने के बारे में जान सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार, इसका इस्तेमाल छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

यह बात सब जानते हैं कि इंजेक्शन लागने के लिए सबसे बेहतर जगह जांघ और हाथ होते हैं। इन जगहों पर आसानी से इंजेक्शन लगाया जा सकता है। हालांकि जांघ और हाथ के अलावा इंजेक्शन लगाने के लिए पेट भी एक अच्छा स्थान है। संभव है इस बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते होंगे।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.