Monkeypox Myths: मंकीपॉक्स से जुड़ी इन 4 बातों पर न करें विश्वास, जानें वायरस से जुड़े मिथ और फैक्ट्स

दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स वायरस तेजी से फ़ैल रहा है. जितनी तेजी से ये वायरस फ़ैल रहा है, उतनी ही तेजी से इससे जुड़े मिथ या भ्रामक बातें भी तेजी से वायरल हो रही हैं. इन बातों का लोग भी आंखें मूंदे भरोसा कर रहे हैं, जिनका भंडाफोड़ होना जरूरी है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 1, 2022 4:12 PM IST

कोरोना जैसी घातक बीमारी के बाद अब देश में मंकीपॉक्स भी अपनी दस्तक दे चुका है. देश से मंकीपॉक्स के मामले भी समाने निकलकर आने लगे हैं. मंकीपॉक्स को लेकर वैश्विक आपातकाल भी घोषित हो चुका है. जिसके बाद लोगों को प्रतिबंध को लेकर एक बार फिर से डर पनपने लगा है. जिसे लेकर न्यूज़ चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक में कई तरह की जानकारियां साझा की जा रही हैं. ये जानकारी कितनी सही और कितनी गलत इस पर कुछ भी कहता सही नहीं होगा. हालांकि ऐसे प्लेटफ़ॉर्म पर मंकीपॉक्स को लेकर साझा की गयी हर जानकारी का यूजर्स भरोसा भी कर रहे हैं. ऐसे में फर्जी जानकारियों को ट्रैक कर पाना मुश्किल हो जाता है. मंकीपॉक्स वायरस से जुड़े कई सवालों के बीच कुछ मिथ भी हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

मंकीपॉक्स मिथ एंड फैक्ट्स - Monkeypox Myths And Facts

1. मंकीपॉक्स फैला रहे समलैंगिंग?

मंकीपॉक्स का इन्फेक्शन काफी भयानक है, और ये समलैंगिंग पुरुषों से फैल रहा है. ये सोचना बेहद शर्मनाक है. इस तरह की खबरें पूरी तरह से भ्रामक हैं. CDC यानि की यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिंवेशन सेंटर ने मंकीपॉक्स को सेक्स्युअली ट्रांसमिटेड डिसीज नहीं कहा है. मंकीपॉक्स किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क या संक्रमित से सेक्स करने पर फैलता है.

2. जानलेवा है मंकीपॉक्स?

इन्फेक्शन को लेकर लोगों में डर का माहौल बनाने के लिए मंकीपॉक्स को जानलेवा बता दिया है. CDC के मुताबिक, मंकीपॉक्स से किसी की मौत नहीं होती. इसके लक्षण दर्दभरे जरुर हो सकते हैं.

3. मंकीपॉक्स की कोई वैक्सीन नहीं है?

मंकीपॉक्स का कोई भी वैक्सीन नहीं है. ये बात सोशल मीडिया पर खूब साझा की जा रही है. CDC के मुताबिक, मंकीपॉक्स चेचक का ही एक रूप है. मंकीपॉक्स के वायरस को रोकने के लिए चेचक में इस्तेमाल किये जाने वाले वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि भारत सरकार ने मंकीपॉक्स से जुड़े वैक्सीन को खरीदने की कोई योजनां नहीं बनाई है. हेल्थ मिनिस्‍ट्री के मुताबिक, अगर जरूरत पड़ी तो इस ओर भी ध्यान दिया जाएगा.

4. चेचक के समान है मंकीपॉक्स?

लोगों का कहना है की मंकीपॉक्स चेचक के ही समान है. जो की पूरी तरह से गलत है. मंकीपॉक्स चेचक की तरह दिखता है, ना कि उसके समान है. मंकीपॉक्स का इन्फेक्शन चेचक के इन्फेक्शन से काफी अलग होते हैं. जिसके लक्षण काफी दर्द से भरे हो सकते हैं.

मंकीपॉक्स से जुड़ी जरूरी बातें

  • मंकीपॉक्स ऑर्थोपॉक्सवायरस जींस का सदस्य है.
  • मंकीपॉक्स संक्रमित इंसान की सांस, स्किन में कोई घाव या दूषित चीजों को छूने से फ़ैल सकता है.
  • मंकीपॉक्स किसी इसान में 5 से 21 दिन तक रह सकता है.

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर ये ऐसी भ्रामक या मिथ बाते हैं, जिनपर लोग विश्वास तो कर लेते हैं, लेकिन उनका असल तथ्य उन्हें नहीं पता होता. इस स्थिति में सावधान रहना बेहद जरूरी है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source