क्या आपके भी होता है घुटनों के नीचे दर्द? इसके पीछे हो सकते हैं ये 4 कारण जिम्मेदार

Knee Pain Causes in Hindi: घुटनों में दर्द एक आम समस्या है। ज्यादातर लोग इसकी शिकायत करते हैं। लेकिन, ऐसा क्यों होता है? आइए, जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : December 23, 2025 10:30 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Raman Kumar

Knee Pain Causes in Hindi: क्या आपको भी घुटनों में दर्द रहता है? घुटनों में दर्द आजकल की एक आम समस्या है। ज्यादातर लोग घुटनों की समस्या से परेशान रहते हैं। खासकर, 40 साल से अधिक उम्र के लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि, आजकल कम उम्र के लोग भी घुटनों के दर्द की शिकायत करते हैं। घुटनों में दर्द कई कारणों से हो सकता है, इसमें सबसे आम है गलत तरीके से बैठना या लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठने रहना। लेकिन, अगर आपको घुटनों में दर्द अक्सर ही होता रहता है तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। वहीं, अगर सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय भी घुटनों में ज्यादा दिक्कत होती है, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं घुटनों में दर्द के कारण (Ghutano me Dard ke Karan)-

पटेलर टेंडोनाइटिस

घुटनों के नीचे दर्द होने का एक आम कारण है, वह है पटेलर टेंडोनाइटिस। यह समस्या तब होती है, जब घुटने की हड्डी (पटेला) को पिंडली से जोड़ने वाला टेंडन बार-बार तनाव में आ जाता है। यह समस्या ज्यादा दौड़ने, अचानक एक्सरसाइज शुरू करने और वेट बढ़ने की वजह से हो सकता है। इस स्थिति में घुटनों के ठीक नीचे दर्द होता है। वहीं, आपको सीढ़ियां चढ़ने या उतरने में दर्द हो सकता है। पटेलर टेंडोनाइटिस की वजह से जोड़ों में सूजन भी हो सकती है।

कैल्शियम या विटामिन D की कमी

कैल्शियम और विटामिन डी की कमी की वजह से भी घुटनों के नीचे दर्द हो सकता है। अगर आपको अक्सर ही पैरों या घुटनों में दर्द रहता है, तो एक बार कैल्शियम और विटामिन डी की जांच जरूर कराएं। महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। आपको कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से जल्दी थकान भी लग सकती है। इसकी वजह से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या हो सकती है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस

ऑस्टियोआर्थराइटिस घुटनों की एक आम समस्या है। उम्र बढ़ने पर यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इस रोग में घुटनों के नीचे दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल, ऑस्टियोआर्थराइटिस में जोड़ों के बीच मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लगता है। इससे दर्द की समस्या हो जाती है। 40 साल से ज्यादा लोगों में यह समस्या देखने को मिलती है। इसकी वजह से आपको सुबह के समय जकड़न महसूस हो सकती है।

गलत तरीके से बैठने की आदत

सिर्फ किसी बीमारी की वजह से ही नहीं, गलत तरीके से बैठने की वजह से भी घुटनों के नीचे दर्द हो सकता है। अगर आप लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहेंगे, तो इससे भी घुटनों के नीचे दर्द हो सकता है। इसके अलावा, झुककर बैठने और गलत जूते पहनने से भी आपको दर्द का अनुभव हो सकता है। दरअसल, बिना ब्रेक के बैठे रहने से घुटनों पर दबाव पड़ता है और इससे दर्द शुरू हो सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source