Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियां आते ही सबसे पहले अकड़ने लगते हैं शरीर के ये 5 जोड़, इन अंगों के लक्षणों को न करें इग्नोर

ठंड के दिनों में सबसे ज्यादा शरीर के कुछ अंदरूनी अंग अकड़ने लग जाते हैं, जिसके कारण बाद में दर्द व सूजन जैसी समस्याएं भी आने लगती है और परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए ठंड आते ही इन अंगों के लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

सर्दियां आते ही सबसे पहले अकड़ने लगते हैं शरीर के ये 5 जोड़, इन अंगों के लक्षणों को न करें इग्नोर

Written by Mukesh Sharma |Published : December 13, 2024 5:02 PM IST

Joint problems in winter: सर्दियों का मौसम बेहद ही खुशनुमा होता है। इस समय वूलन के कपड़े, जैकेट और मफलर को पहनकर जो गर्मी का अहसास होता है, वह लोगों को पसंद होता है। हालांकि में ठंड के कारण शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिस कारण कई लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। खासकर किसी बीमारी से पीड़ित लोगों व बुजुर्ग लोगों को। दरअसल सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द एक आम समस्या है। जब तापमान गिरता है, तो शरीर का रक्त संचार धीमा हो जाता है और मांसपेशियां कड़ी हो जाती हैं, जिससे जोड़ों में अकड़न, सूजन और दर्द की समस्या बढ़ने लगती है। कई लोगों के लिए इस दर्द में काम करना भी मुश्किल हो जाता है तो कई लोग इसे किसी गंभीर समस्या का संकेत मिलने लगते हैं। लेकिन ये केवल सर्दियों में होने वाला दर्द होता है, जिससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होती है। असल में यह दर्द उन हिस्सों में अधिक महसूस होता है, जो पहले से ही कमजोर या प्रभावित हैं। तो आइए जानें कि सर्दी के कारण कौन से 5 जोड़ों में सबसे पहले दर्द महसूस होता है।

1. घुटने (Knee joint)

घुटने शरीर का सबसे बड़ा जोड़ होते हैं और इन पर सर्दियों में अधिक दबाव पड़ता है। ठंड के मौसम में रक्त संचार कम हो जाता है, जिससे घुटनों में सूजन और दर्द की समस्या उत्पन्न होती है। गठिया या पुराने घुटने के दर्द से पीड़ित लोग इस दौरान अधिक तकलीफ महसूस करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सर्दियों में जोड़ों का दर्द सामान्य समस्या हो सकती है, लेकिन उचित देखभाल और उपायों से इसे कम किया जा सकता है।

2. कमर (Back joint)

सर्दी में रीढ़ के जोड़ों में अकड़न और दर्द बढ़ जाता है। जब शरीर की मांसपेशियां ठंड के कारण सख्त हो जाती हैं, तो लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से कमर में दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा, सर्दियों में घूमने-फिरने में कमी होने के कारण कमर में दर्द और बढ़ सकता है। इसलिए जोड़ों को गर्म रखने के लिए गर्म पानी से सेंकें या हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें।

Also Read

More News

कंधे (Shoulder)

3. कंधे के जोड़ों में दर्द और अकड़न भी सर्दियों में बढ़ जाती है। ठंड के कारण कंधे की मांसपेशियां अधिक तनाव में आ जाती हैं, जिससे दर्द की समस्या उत्पन्न होती है। यदि पहले से कंधे में दर्द या गठिया हो, तो ठंड में यह और बढ़ जाता है। इसलिए आप मांसपेशियों को लचीला बनाए रखने के लिए हल्के व्यायाम और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।

4. कोहनी (Elbow joint)

कोहनियों में भी सर्दी में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। रक्त संचार में कमी और मांसपेशियों के कड़े होने से कोहनियों में सूजन और दर्द होता है, खासकर गठिया से पीड़ित लोगों को इस मौसम में अधिक परेशानी होती है। इसलिए आप कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार लें, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. पैर के जोड़ (Foot joint)

पैरों के जोड़, खासकर घुटने और ऐड़ी में सर्दी के मौसम में दर्द होता है। गाउट या अन्य गठिया समस्याएं ठंड में और बढ़ सकती हैं, क्योंकि ठंड के कारण सूजन बढ़ जाती है, जिससे दर्द और अधिक तीव्र हो जाता है। जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए गर्म तेल से मालिश करें।