ये 3 बीमारियां फैला रहा है आपके किचन का चिपचिपा कैबिनेट हैंडल, इस खास टिप्स से चमकाएं किचन और रहें स्वस्थ
ये 3 बीमारियां फैला रहा है आपके किचन का चिपचिपा कैबिनेट हैंडल, इस खास टिप्स से चमकाएं किचन और रहें स्वस्थ
Kitchen cleaning tips: किचन कैबिनेट और दीवारों पर चिपकने वाला चिपचिपा पदार्थ बहुत जिद्दी होने के साथ-साथ हानिकारक भी होता है, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस लेख में जानें गंदे किचन से होने वाली बीमारियों और इसकी सफाई के आसान टिप्स
Written By: Mukesh Sharma | Published : November 16, 2022 8:00 PM IST
रोज अलग-अलग तरह का टेस्टी खाना तो हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप जिस किचन में आप खाना बना रहे हैं, वहीं से आपके परिवार में कई तरह की बीमारियां भी फैल रही हैं। आपने भी अपने किचन कैबिनेट और दीवारों पर चिपचिपा पदार्थ चिपका हुआ देखा होगा। यह इतना जिद्दी पदार्थ सिर्फ देखने में ही बुरा नहीं लगता बल्कि आपको बीमार भी बना रहा है। अगर आपके किचन का कैबिनेट भी गंदा हो गया है, तो उसे जल्द से जल्द साफ करने की जरूरत है क्योंकि उससे कई अलग-अलग प्रकार की गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस लेख में हम आपको 4 ऐसी बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके गंदे किचन से आपके परिवार में फैल रही हैं। साथ ही हम आपको इस चिपचिपे पदार्थ से पीछा छुड़ाने का तरीका भी बताने वाले हैं, लेकिन पहले जान लें कहां से आता है किचन में ये चिपचिपा पदार्थ (side effects of greasy kitchen cabinets) -
किचन क्यों हो जाता है गंदा
आप भी सोच रहे होंगे कि किचन की इतनी सफाई रखने के बाद भी यह चिपचिपा पदार्थ किचन कैबिनेट और दीवारों पर चिपक कैसे जाता है। दरअसल, यह खाना बनाते समय निकलने वाली भाप और धुएं से बनता है। जब हम खाना बना रहे होते हैं, जो उस से निकलने वाली भाप हमारे किचन की सतह पर चिपकना शुरू कर देती है और धीरे-धीरे यह चिपचिपा पदार्थ बना जाता है। उदाहरण के दौर पर जब किचन में गैस पर रखे प्रेशर कुकर की सीटी बजती है, तो उस से निकलने वाली भाप आपकी सतहों पर यह चिपचिपा पदार्थ बनकर चिपकती है।
गंभीर बीमारियां फैला रहा है आपका किचन
किचन कैबिनेट और दीवारों पर चिपका यह पदार्थ कई गंभीर बीमारियां पैदा कर रहा है, जिनमें निम्न शामिल हैं -
1. फूड पॉइजनिंग - जब खाना बनाते समय जब आप बार-बार किचन कैबिनेट के हैंडल को हाथ लगाती हैं और फिर उन्हीं हाथों से खाना बनाती हैं, तो वह गंदगी खाने में मिल जाती है और उस से खाना भी दूषित हो जाता है। किचन की ठीक से सफाई न होने के कारण भी फूड पॉइजनिंग होने का खतरा बना रहता है।
2. पेट में संक्रमण - किचन कैबिनेट के हैंडल पर चिपके इस चिपचिपे पदार्थ में कई प्रकार के बैक्टीरिया व अन्य बीमारियां फैलाने वाले रोगाणु होते हैं, जो शरीर में जाकर कई प्रकार के संक्रमण फैला सकते हैं। खाना बनाते समय इन हैंडल्स को छूने से ये बैक्टीरिया व अन्य रोगाणु खाने तक भी जा सकते हैं, जो पेट में संक्रमण पैदा कर सकते हैं।
3. उल्टी - किचन कैबिनेट व दीवारों की ठीक से सफाई न होने के कारण किचन में बदबू भी हो सकती है, जिस कारण से खाना बनाते समय यह बदबू दिमाग में चढ़ने लगती है और इस से जी मिचलाना व उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे करें किचन की सफाई
किचन की सफाई के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं -
गर्म पानी के साथ यूज करें डिटर्जेंट - किचन कैबिनेट का चिपचिपापन बहुत जिद्दी होता है, उसे आम क्लीनर की बजाए गर्म पानी और डिटर्जेंट के साथ साफ करें। डिटर्जेंट के साथ साफ होने के बाद आप साफ पानी के साथ धो सकते हैं और कपड़े से साफ कर सकते हैं।
रोज करें दीवारों की सफाई - दीवारों पर चिपचिपापन ज्यादा जिद्दी हो जाता है, इसलिए रोज उसकी सफाई जरूरी है। किचन की दीवार पर अच्छी क्वालिटी के पेंट या टाइल्स का इस्तेमाल करें, ताकि उन्हें साफ करने में आसानी रहे।
हैंडल पर यूज करें डिसइंफेक्टेंट - किचन कैबिनेट के साथ-साथ उनके हैंडल को जरूर साफ करें क्योंकि आप उन्हें बहुत ज्यादा बार छूते हैं। साफ करने के बाद उन पर डिसइंफेक्टेंट का इस्तेमाल करें ताकि किसी प्रकार के बैक्टीरिया या अन्य रोगाणु रह न पाएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.