पार्टनर को बहुत ज्यादा किस करना भी ठीक नहीं, हो सकती है यह बीमारी

किस करते समय जब दो लोगों की लार एक-दूसरे के मुंह में जाती है तो ये शरीर में एपस्टीन-बार वायरस को फैलाता है, जो आगे चलकर बहुत सी तकलीफों का कारण बनता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 29, 2018 6:16 PM IST

प्यार जाहिर करने के लिए पार्टनर को किस करना बहुत कॉमन बात है। ऐसा करके आप एक-दूसरे के और करीब आते हैं। प्यार करने का किसिंग भी एक तरीका है, लेकिन कई बार किस करना भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। किस करने से आपको कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। हो सकता है यह पढ़कर आप हैराना हो गए होंगे, पर ये बात पूरी तरह से सच है। जानते हैं आखिर किसिंग से हमे कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

इस वजह से होती है बीमारी

दसरअसल, किस करते समय जब दो लोगों की लार एक-दूसरे के मुंह में जाती है तो ये आपके शरीर में एपस्टीन-बार वायरस (ईबीवी) को फैलाता है, जो आगे चलकर आपकी बहुत सी तकलीफों का कारण बनता है।

क्या है ईबीवी वायरस?

एपस्टीन-बार वायरस आपके शरीर में मोनोन्यूक्लिओसिस इन्फेक्शन को सक्रिय करता है।

किसिंग से होने वाली बीमारियां

- अगर आप ईबीवी वायरस से ग्रस्त होते हैं तो आपको लंबे समय तक बुखार की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप ऐसी कोई परेशानी झेल रहे हैं तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।

- अगर आपने सेक्स के दौरान अपने साथी को किस किया है और उसके बाद से ही आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो ये ईबीवी वायरस का एक लक्षण हो सकता है।

- इस वायरस से संक्रमित होने का एक लक्षण लंबे समय तक सिर दर्द रहना भी होता है। अगर आप इस परेशानी को झेल रहें है तो इसे आम समझ कर नजरअंदाज न करें।

- किसिंग से होने वाले ईबीवी वायरस में आपको गले में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। अगर ये दर्द काफी दिनों से हो रहा है, तो इसे गंभीरता से लें।

- इसमें कई बार त्वचा पर रैशेज भी हो जाते हैं। ऐसे हालातों में आप डॉक्टर से जरूर मिलें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.