किस विटामिन की कमी से चमड़ी सिकुड़ने लगती है? जानिए किस तरह करें इसकी पूर्ति

Vitamin Deficiency Sagging Skin : स्किन का ढीलापन या चमड़ी सिकुड़ने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें विटामिन की कमी होना भी शामिल है। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से चमड़ी सिकुड़ने लगती है?

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : January 6, 2025 10:10 AM IST

Which Vitamin Deficiency Causes Sagging Skin : उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपकी स्किन का लचीलापन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ ही उम्र के साथ स्किन में कसाव भी कम होने लगता है, लेकिन कई बार उम्र के अलावा कई अन्य कारणों से भी स्किन का लचीलापन कम होने लगता है। इन कारणों में स्किन में पाए जाने वाले कोलेजन और इलास्टिन प्रोटीन का कम उत्पादन शामिल है। प्राकृतिक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को पूरी तरह से खत्म या धीमा नहीं किया जा सकता है, लेकिन कुछ उपायों की मदद से आप इसे कम कर सकते हैं। बता दें कि शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी से स्किन सिकुड़ने लगती है। ऐसे में इन विटामिन की पूर्ति बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं शरीर में किस विटामिन की कमी से स्किन सिकुड़ने लगती है?

चमड़ी का सिकुड़ना क्या है? - What is Skin Sagging?

स्किन का ढीला होना काफी सामान्य है, एक समय में जब आपकी स्किन में कसाव होता था वो अचानक से कम होने लगता है। इस स्थिति में धीरे-धीरे स्किन ढीली और झुर्रीदार होने लगती है। यह प्रक्रिया प्राकृतिक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है और इसका शारीरिक स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। हालांकि, इसकी वजह से लोग काफी परेशान भी रहते हैं।  स्किन का ढीला होना कई कारकों के कारण होता है, लेकिन मुख्य रूप से स्किन में कोलेजन और इलास्टिन प्रोटीन के टूटने का परिणाम होता है। स्किन का ढीला होना और झुर्रियां पड़ना स्किन के नीचे फैट पैड के नुकसान, एपिडर्मिस का पतला होना, सेल टर्नओवर में कमी, स्किन डैमेज और हार्मोन परिवर्तन के कारण भी होता है।

किस विटामिन की कमी से चमड़ी सिकुड़ने लगती है? - What Vitamin Deficiency Contributes to Skin Sagging?

शरीर में विटामिन सी की कमी से स्किन ढीली होने लगती है। बता दें कि विटामिन सी कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी है, इसलिए इस विटामिन की कमी से आपकी स्किन ढीली हो जाती है। स्किन में कोलेजन संश्लेषण कम होने से स्किन की दृढ़ता और लोच कम हो जाती है।

विटामिन सी की कमी से स्किन की कोशिकाएं डैमेज होने लगती है। क्योंकि यह विटामिन स्किन को कोशिका डैमेज और फ्री रेडिकल्स से बचाता है। दरअसल, विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। विटामिन सी का लगातार सेवन करने से स्किन का ढीलापन कम होता है और आपकी स्किन जवां रहती है।

विटामिन सी की कमी को कैसे करें पूरा? -

शरीर में विटामिन सी की पूर्ति के लिए आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। साथ ही कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

विटामिन सी की पूर्ति के लिए आपको अपने आहार में कुछ जरूरी खाद्य पदार्थों को शामिल करने की जरूरत होती है, जिसमें नींबू, संतरा, बेरीज, टमाटर, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, पालक, आंवला, पुदीना, मूली के पत्ते इत्यादि शामिल हैं। इस तरह के आहार का सेवन करने से आप काफी हद तक विटामिन सी की पूर्ति कर सकते हैं।

इसके अलावा कोशिश करें कि विटामिन सी की पूर्ति के लिए नींबू पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। नींबू पानी पीने से आपको भरपूर रूप से विटामिन सी प्राप्त होता है। यह स्किन की लोच में सुधार कर सकता है।

अगर आपके शरीर में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी की कमी हो रही है, तो ऐसी स्थिति में आप कुछ सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। हालांकि, सप्लीमेंट्स आप डॉक्टर की सलाह पर ही लें। बिना डॉक्टरी सलाह के विटामिन सी सप्लीमेंट्स न लें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source