इस विटामिन की कमी से होता है चेहरा खराब, पूरी होते ही अपने आप सुधरने लगेगी स्किन

Vitamin ki kami ke lakshan | स्किन को हेल्दी रखने के लिए स्किन में जरूरी विटामिनों का होना जरूरी है और ऐसे ही खास विटामिन के बारे में बताने वाले हैं, जिसके कारण त्वचा में कई समस्याएं होने लगती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 12, 2025 8:01 AM IST

Vitamin deficiency in skin: चेहरे पर झाइयां होना एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जो त्वचा की सुंदरता को प्रभावित करती है। ये धूप, हार्मोनल बदलाव या विटामिन की कमी के कारण हो सकती हैं। समय रहते इनका इलाज और सही देखभाल न की जाए तो झाइयां गहरी और स्थायी हो सकती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि झाइयों का एक बड़ा कारण शरीर में कुछ महत्वपूर्ण विटामिन की कमी भी होती है। खासतौर पर विटामिन बी 12, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए की कमी त्वचा की रंगत को असामान्य बना सकती है और झाइयों को बढ़ावा देती है।

1. विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 शरीर और खासकर आपकी त्वचा के लिए बेहद जरूरी विटामिन में से एक है। विटामिन बी12 त्वचा में मेलानिन के उत्पादन को नियंत्रित करता है। इसकी कमी से त्वचा पर काले धब्बे और झाइयां उभरने लगती हैं। यह खासतौर पर शाकाहारी लोगों में आम है।

पूर्ति के लिए खाएं

- दूध और दूध से बने उत्पाद

- दही

- अंडा और मछली (गैर-शाकाहारी विकल्प)

2. विटामिन सी की कमी

विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को उजला और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप एक सुंदर और निखरी हुई त्वचा चाहते हैं तो आपको अपने शरीर में इसकी पूर्ति करनी होंगी। इसकी कमी से त्वचा मुरझाई हुई और धब्बेदार दिख सकती है।

पूर्ति के लिए खाएं

- नींबू, आंवला, संतरा

- टमाटर

- हरी पत्तेदार सब्जियां

3. विटामिन ए की कमी

विटामिन ए त्वचा की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से त्वचा बेजान, रूखी और झाइयों से भरी हो सकती है। यह विटामिन त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे त्वचा की रंगत भी सुधरती है।

पूर्ति के लिए खाएं

- गाजर, शकरकंद

- पालक, मेथी

- अंडे की जर्दी

4. विटामिन ई की कमी

विटामिन ई त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने और उसमें नमी बनाए रखने में सहायक होता है। यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को पोषण देता है। इसकी कमी से त्वचा में रूखापन, बेजान और झाइयां बढ़ सकती हैं, जिससे स्किन की चमक कम हो जाती है।

पूर्ति के लिए खाएं

- बादाम, अखरोट

- सूरजमुखी के बीज

- एवोकाडो

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

झाइयों से छुटकारा पाने के लिए केवल बाहरी क्रीम ही नहीं, बल्कि अंदरूनी पोषण भी ज़रूरी है। ऊपर दिए गए विटामिन्स को अपने डाइट में शामिल करें और त्वचा को प्राकृतिक रूप से हेल्दी बनाएं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source