
डॉ. नीरज कुमार
डॉ. नीरज कुमार एक जाने माने जनरल मेडिसिन हैं, जिनके पास 15 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ... Read More
Written By: Dr. Niraj Kumar | Published : April 10, 2026 6:52 PM IST
Kidney Stone ke Karan: किडनी में पथरी से आज एक बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं और जिन्हें ये बीमारी है आप उनसे इस दर्दनाक बीमारी के बारे में पूछ सकते हैं। किडनी स्टोन के बारे में आपको यह जानना जरूरी है कि यह बीमारी किसी को भी हो सकती है और इसके पीछे आपकी खराब जीवनशैली या फिर खानपान से जुड़ी कुछ गलत आदतें हो सकती हैं। जिनके बारे में जानना जरूरी है। सरल शब्दों में कहें तो खाने-पीने से जुड़ी कुछ खराब आदतों के कारण ही आजकल किडनी स्टोन का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। जब शरीर में मिनरल्स और सॉल्ट्स का संतुलन बिगड़ता है, तो ये क्रिस्टल के रूप में जमा होकर स्टोन का निर्माण कर सकते हैं। विशेष रूप से, कम पानी पीना, अत्यधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन इस जोखिम को बढ़ाता है। अगर आप जानना चाहते हैं, ऐसी कौन सी आदतें हैं जिनके कारण किडनी स्टोन का खतरा बढ़ता है -
अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो यूरिन गाढ़ा हो जाता है, जिससे स्टोन बनने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, जिसके कारण उनकी किडनी ठीक से साफ नहीं हो पाती है और विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, यही पदार्थ धीरे-धीरे जमकर एक स्टोन का रूप से सकते हैं। इसलि यह भी कहना गलत नहीं होगा कि किडनी में धीरे-धीरे पथरी बनना कम पानी पीने के लक्षण भी हो सकते हैं।
नमक हमारे शरीर के लिए बेहद जरूर है और शरीर में नमक की कमी के कारण कई नुकसान हो सकते हैं। इसी तरह ही शरीर में ज्यादा नमक होना भी कई बार नुकसानदायक हो सकता है यानी ज्यादा नमक खाने के नुकसान भी कई हो सकते हैं और इनमें से एक किडनी स्टोन बनना भी है, क्योंकि शरीर में ज्यादा नमक के कारण कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो स्टोन बनाने में सहायक होता है।
कई ऐसे फूड्स हैं जिनका ज्यादा मात्रा में सेवन करना किडनी स्टोन का कारण बन सकता है और जरूरी नहीं है कि इनमें अनहेल्दी फूड्स ही हो कई बार हेल्दी फूड्स भी हो सकते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थ जैसे पालक, चॉकलेट, और चुकंदर आदि हाई ऑक्सालेट हैं, जो स्टोन बनने में बढ़ावा दे सकते हैं।
किडनी स्टोन एक ऐसी समस्या है जिसे उचित आहार और जीवनशैली के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है। केवल कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर हम इस पीड़ादायक स्थिति से बच सकते हैं। सरल शब्दों में कहें तो सही डाइट और लाइफस्टाइल किडनी स्टोन जैसी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती हैं।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको किडनी स्टोन होगा ही नहीं, क्योंकि किडनी में पथरी होना कई बार जेनेटिक भी हो सकता है। लेकिन इतना कहा जा सकता है कि अगर आप हेल्दी हैबिट्स अपनाते हैं, सही डाइट लेते हैं और खूब पानी आदि पीते हैं, तो इस समस्या का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।