
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 21, 2023 9:16 AM IST
Kidney disease in winter season: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कम करता है। हमारे शरीर के लिए किडनी का काम करना इतना ज्यादा जरूरी है कि किडनी के बिना हमारे शरीर के कई अंग काम करना पूरी तरह से बंद कर देते हैं। हम यह भी कह सकते हैं कि किडनी के बिना जीवन संभव नहीं है। लेकिन किडनी इतना महत्वपूर्ण अंग होने के बावजूद भी किडनी का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं। लोगों को लगातार खराब हो रही लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट का सीधा असर किडनी पर पड़ता जा रहा है, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि, लाइफस्टाइल और खराब डाइट को किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं ही साथ ही साथ सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंड का मौसम भी किडनी से जुड़ी की बीमारियां पैदा कर सकता है, जिनमें निम्न शामिल हैं -
तेज ठंड का असर हमारे शरीर के कई अंगों पर पड़ता है और उनमें से एक किडनी डैमेज होना भी शामिल है। खासतौर पर किडनी खराब होने का खतरा ज्यादातर उन लोगों में पाया जाता है, जिनमें किडनी से जुड़ी पहले से ही कोई बीमारी हो या फिर वह ज्यादा मात्रा में शराब आदि का सेवन करता हो।
देखा गया है कि सर्दियों के मौसम में हमें बाहर की चीजें खाने की ज्यादा क्रेविंग होती है, जिस कारण से हम अक्सर अनहेल्दी खा लेते हैं। अनहेल्दी चीजें खाना आपके शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ किडनी को भी नुकसान पहुंचाती है। अगर आप भी सर्दियों में बाहर की चीजें ज्यादा खाने लगते हैं, तो किडनी स्टोन होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग ज्यादा फ्राइड फूड्स खाने लगते हैं, फ्राइड फूड्स में नमक की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो धीरे-धीरे अंदर ही अदंर किडनी को नुकसान पहुंचा रही होती है, जिससे किडनी फेल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सर्दियों का मौसम किडनी में संक्रमण होने के खतरे को भी बढ़ा देता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि देखा गया है कि लोग सर्दियों में कम मात्रा में पानी पीते हैं और इसके कारण उनकी किडनी ठीक फ्लश नहीं हो पाती हैं यानी उसके अंदर के रोगाणु समय पर बाहर नहीं निकल पाते हैं और कई बार इसके कारण किडनी इन्फेक्शन हो जाता है।
बहुत ज्यादा ठंड आपकी त्वचा के साथ-साथ उसके अंदरूनी अंगों को भी प्रभावित कर देती है। इस कारण से किडनी में सूजन जैसी समस्याएं भी देखी जा सकती हैं। ऐसा आमतौर पर उन लोगों में ज्यादा देखा जाता है, जिन्हें पहले से ही किडनी से जुड़ी किसी प्रकार की कोई समस्या है। इसलिए किडनी के मरीजों को सर्दिोयों के महीने में अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.