Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Warning Signs Of Kidney Cancer : किडनी हमारे शरीर का अभिन्न अंग है। इसका मुख्य कार्य ब्लड से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर करना है और यूरिन का उत्पादन करना है। ऐसे में अगर किडनी में किसी भी तरह की परेशानी हो जाए, तो शरीर में काफी ज्यादा मात्रा में अपशिष्ट पदार्थ जमा हो सकते हैं। इसकी वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। किडनी से जुड़ी कई तरह की परेशानियों में किडनी सिस्ट, किडनी फेल्योर इत्यादि शामिल है। वहीं, किडनी में कैंसर काफी घातक माना जाता है।
किडनी कैंसर, किडनी के टिश्यूज में कोशिकाओं की असामान्य रूप से वृद्धि के कारण होता है। धीरे-धीरे यह कोशिकाएं, ट्यूमर के रूप में बदलने लगती हैं। किडनी कैंसर के सबसे आम प्रकारों में रीनल सेल कार्सिनोमा (RCC) है। हालांकि, किडनी काफी दुर्लभ है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को हो जाए, तो यह काफी गंभीर हो सकता है। ध्यान रखें कि किडनी कैंसर किडनी से आगे नहीं फैलता है, लेकिन अगर किसी कारण से यह आगे फैलने लग जाए, तो हड्डियों, फेफड़ों, मस्तिष्क तक पहुंच सकता है। ऐसे में किडनी कैंसर के शुरुआती स्टेज की पहचान करके तुरंत इलाज कराना बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं किडनी कैंसर होने पर शुरुआती लक्षण क्या हैं?
किडनी कैंसर की स्थिति में शरीर के कई हिस्से प्रभावित हो सकते हैं। इसके लक्षण सामान्य से गंभीर हो सकते हैं, जिसपर ध्यान देकर आपको समय पर इलाज शुरू कराना चाहिए। आइए जानते हैं किडनी कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।