Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी डैमेज होने से पहले पैरों में दिखाई देते हैं ये 4 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Kidney Damage Symptoms In Feet: किडनी डैमेज होने से पहले पैरों में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

किडनी डैमेज होने से पहले पैरों में दिखाई देते हैं ये 4 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
VerifiedVERIFIED By:

Written by priya mishra |Updated : January 3, 2025 5:06 PM IST

Signs Of Kidney Damage In Feet: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। अगर किडनी में थोड़ी भी गड़बड़ी आ जाए, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण किडनी की सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि इन दिनों  लोगों में किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में, किडनी से जुड़े किसी भी लक्षण को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। किडनी खराब होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इनमें से कुछ लक्षण पैरों में भी दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो किडनी को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आइए, इस लेख में शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के डायरेक्टर एवं यूनिट हेड, डॉ योगेश कुमार छाबड़ा से जानते हैंपैरों में नजर आने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में, जो किडनी डैमेज का संकेत हो सकते हैं।

पैरों और टखनों में सूजन

किडनी डैमेज होने पर पैरों और टखनों में सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इसकी वजह से पैरों और टखनों में सूजन होने लगती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पैरों में दर्द और ऐंठन

किडनी में खराबी होने पर पैरों में दर्द और ऐंठन महसूस हो सकती है। दरअसल, किडनी डैमेज होने पर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलन हो सकता है, जिससे मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन महसूस हो सकती है। कई बार यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि मरीज को चलने-फिरने में भी दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह के संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।

Also Read

More News

पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन

पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना भी किडनी में खराबी का संकेत हो सकता है। दरअसल, किडनी डैमेज होने पर रक्त प्रवाह में कमी हो सकती है, जिसके कारण पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

पैरों में लाल रंग के चकत्ते

किडनी डैमेज होने पर पैरों की त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते या धब्बे नजर आ सकते हैं। इसके अलावा, पैरों की त्वचा शुष्क और जालीदार भी हो सकती है। दरअसल, किडनी में खराबी के कारण त्वचा में रक्त संचार सही ढंग से नहीं हो पाता है, जिससे पैरों पर लाल चकत्ते हो सकते हैं। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।