
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : August 8, 2025 12:34 PM IST
Medically Verified By: Dr. Bhanu Mishra
Kidney Kharab ke Lakshan: किडनी हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, जो शरीर में कई जरूरी कार्यों के लिए जिम्मेदार होती हैं।किडनी खून से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं। किडनी ब्लड प्रेशर और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करती हैं। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए किडनी का हेल्दी (Healthy Kidney Tips) रहना बहुत जरूरी होता है। जब किडनी में कोई दिक्कत होती है, तो शरीर में कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। अगर किडनी की बीमारी का समय पर इलाज न किया जाए तो इस स्थिति में किडनी खराब (Kidney Damage) हो सकती हैं। इसलिए आपको किडनी से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को बिल्कुल अनदेखा नहीं करना चाहिए। किडनी की खराबी के संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किडनी खराब होने के लक्षण (Kidney Damage ke Lakshan) क्या है? तो आइए, बीएलके मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली के फिजिशियन डॉ. भानु मिश्रा से जानते हैं किडनी खराबी के लक्षण क्या होते हैं (Kidney Kharabi ke Lakshan Kya Hote Hai)?
किडनी खराब होने पर पेशाब में बदलाव आने लगता है। किडनी खराब होने पर पेशाब का रंग बदल सकता है। पेशाब में झाग दिखाई दे सकता है। अगर आपको पेशाब में झाग दिख रहा है, तो यह किडनी खराबी का संकेत हो सकता है। किडनी खराब होने पर आपको बार-बार पेशाब आ सकता है। पेशाब से जुड़े ये बदलाव, किडनी की विफलता का संकेत होते हैं। अगर आपको पेशाब में किसी भी तरह का बदलाव दिखे तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
किडनी खराब होने पर आपको हाथ और पैरों में सूजन दिख सकती है। दरअसल, जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती हैं, तो शरीर में पानी संतुलन बिगड़ जाता है। इसकी वजह से हाथ और पैरों में सूजन आ सकती है। अगर आपको हाथ और पैरों में सूजन दिखाई दे, तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
थकावट और कमजोरी का अनुभव होना भी, किडनी खराबी का संकेत हो सकता है। दरअसल, किडनी खराब होने पर शरीर में विषैले पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से आपको थकान महसूस हो सकती है। किडनी खराब होने पर थकान और कमजोरी का अनुभव होना बेहद आम है। अगर आपको बिना काम किए भी थकान लग रही है, तो एक बार किडनी की जांच जरूर करवाएं। यह किडनी की किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
किडनी खराब होने पर आपको उल्टी और मितली जैसा महसूस हो सकता है। किडनी खराब होने पर शरीर में अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी वजह से एसिडिटी और गैस की समस्या होने लगती है। ऐसे में आपको उल्टी और मितली जैसा अनुभव हो सकता है। आपको भूख में कमी लगा सकती है। भूख कम लगना और वजन कम होना भी किडनी खराबी का एक संकेत होता है।
किडनी खराब होने पर शरीर में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं, तो यह तरल पदार्थ फेफड़ों तक पहुंच जाता है। इससे फेफड़ों में पानी जमा हो जाता है। इसकी वजह से रोगी को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इसलिए अगर आपको भी सांस लेने में मुश्किल हो, तो इस संकेत को बिल्कुल अनदेखा न करें।
किडनी खराब होने पर ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। जब किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ा कोई रोग होता है, तो इस स्थिति में बीपी अचानक से बढ़ सकता है। अगर आपका बार-बार बीपी बढ़ जाता है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। इस स्थिति में हार्ट हेल्थ के साथ ही, किडनी की जांच भी जरूर करवाएं।
डायबिटीज रोग किडनी खराबी का कारण बन सकता है। जब लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल कंट्रोलमें नहीं आता है, तो इससे किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने लगता है। इस स्थिति में किडनी की कार्यक्षमता कम हो जाती हैं। ऐसे में किडनी धीरे-धीरे खराब होने लगती हैं।
हाई ब्लड प्रेशर की वजह से भी किडनी खराब हो सकती हैं। दरअसल, हाई बीपी की वजह से किडनी की रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ता है। इससे रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती हैं। इस स्थिति में भी किडनी खराब हो सकती हैं।
पॉलीसिस्टिक किडनी रोग एक आनुवंशिक स्थिति है। इसमें किडनी में सिस्ट बन जाते हैं। इसकी वजह से किडनी का आकार बढ़ जाता है। इस स्थिति में किडनी सही तरीके से कार्य नहीं कर पाती हैं। अगर इस रोग का समय पर इलाज न किया जाए, तो किडनी खराब हो सकती हैं।
अगर किडनी में लंबे समय तक इंफेक्शन की वजह से भी किडनी खराब हो सकती हैं। संक्रमण की वजह से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। इंफेक्शन, किडनी विफलता का कारण बन सकता है।
इनके अलावा, ल्यूपस, कुछ प्रकार के कैंसर और नेफ्रोटिक सिंड्रोम जैसी स्थितियां भी किडनी खराबी का कारण बन सकते हैं। इसलिए अगर आपको किडनी खराबी का कोई भी लक्षण महसूस हो तो इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। साथ ही, किडनी की जांच भी करवानी चाहिए।
किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, जानते हैं किडनी को स्वस्थ रखने के लिए टिप्स-
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.