किडनी इंफेक्शन होने पर दिखते हैं ये 4 लक्षण, दिखते ही तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Kidney Infection Symptoms in Hindi: किडनी इंफेक्शन एक गंभीर समस्या है। यह संक्रमण मूत्रमार्ग से शुरू होता है। इसकी वजह से पीठ में तेज दर्द हो सकता है। जानें, किडनी में संक्रमण के लक्षण-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : June 26, 2025 4:48 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Raman Kumar

Kidney Infection ke Lakshan: किडनी इंफेक्शन को पायलोनेफ्राइटिस भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का मूत्र पथ संक्रमण है, जो किडनी को बुरी तरह से प्रभावित करता है। आपको बता दें कि किडनी इंफेक्शन, शरीर से पेशाब ले जाने वाली नली यानी मूत्रमार्ग या मूत्राशय में शुरू हो सकता है। फिर यह संक्रमण एक या दोनों किडनी तक जा सकता है। किडनी इंफेक्शन होने पर तुरंत इलाज की जरूरत होती है। अगर समय पर किडनी के संक्रमण का इलाज न किया जाए, तो इसी जानलेवा तक हो सकती है। कुछ मामलों में किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए किडनी इंफेक्शन के लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं किडनी में इंफेक्शन के लक्षण (Kidney me Infection ke Lakshan)-

पीठ और कमर में दर्द होना

पीठ और कमर में दर्द, किडनी इंफेक्शन का एक आम लक्षण होता है। अगर आपको लंबे समय से पीठ और कमर में दर्द बना हुआ है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। पीठ और कमर में दर्द होने पर आपको डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। यह दर्द एक तरफ या दोनों तरफ हो सकता है।

पेशाब करते समय दर्द होना

अगर आपको पेशाब करते समय दर्द का अनुभव होता है, तो यह भी किडनी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। किडनी में संक्रमण की वजह से पेशाब में दद हो सकता है। इस स्थिति में बार-बार पेशाब आने की समस्या भी हो सकता है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में यह मूत्राशय के संक्रमण के कारण होता है। इसलिए जांच करवाना बेहद जरूरी है।

पेशाब में खून आना

पेशाब में खून आने की स्थिति को सामान्य बिल्कुल न समझें। यह किडनी में इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। यह किडनी के संक्रमण का एक गंभीर लक्षण होता है। अगर आपको पेशाब में खून आ रहा है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें। इस स्थिति में आपक किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) भी करवाना चाहिए।

थकान और कमजोरी

किडनी में इंफेक्शन होने पर आपको थकान और कमजोरी का अनुभव भी हो सकता है। अगर आपको अक्सर ही थकान बनी रहती है, तो एक बार किडनी की जांच जरूर करवाएं।

People Also Ask

किडनी इन्फेक्शन कितने दिन तक रहता है?

किडनी में इंफेक्शन कम से कम 14 दिनों तक रहता है। एंटीबायोटिक दवाइयों से किडनी के संक्रमण को ठीक किया जा सकता है। कुछ मामलों में पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ सकता है।

किडनी इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए?

किडनी में इंफेक्शन होने पर आपको ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और खट्टे फलों से परहेज करना चाहिए। साथ ही, ज्यादा प्रोटीन और पोटेशियन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी बचें।

किडनी खराब होने पर कहां दर्द होता है?

किडनी खराब होने पर आपको पीठ के निचले हिस्से में गंभीर दर्द हो सकता है। इसके अलावा, कमर और रीढ़ की हड्डी में भी दर्द उठ सकता है।

किडनी इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए?

किडनी में इंफेक्शन होने पर आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। अपनी डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source