ये हेल्दी न्यूट्रिशन भी डैमेज कर सकते हैं आपकी किडनी, जानें गुर्दे के मरीज आज ही कर लें इन चीजों की पहचान

Nutrition and kidney health: शरीर के अन्य अंगों की तरह किडनी को हेल्दी रखने के लिए भी पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। लेकिन कुछ पोषक तत्व किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकते है और उनकी पहचान जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 4, 2023 12:47 PM IST

Bad kidney nutrition: शरीर के हर एक अंग को हेल्दी रखने के लिए उसे पर्याप्त पोषण देना जरूरी होता है। ठीक इसी प्रकार किडनी को भी हेल्दी रहने के लिए अलग-अलग पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। जब इसे पर्याप्त पोषक तत्व न मिल पाएं तो शरीर के अन्य अंगों की तरह यह भी सामान्य रूप से काम करना बंद कर देती है और जब किडनी से जुड़ी समस्या होती है, तो शरीर के अन्य कई अंग भी प्रभावित हो जाते हैं। लेकिन किडनी प्रभावित सिर्फ पोषक तत्वों की कमी के कारण ही नहीं बल्कि कुछ पोषक तत्व खुद भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासतौर पर उन लोगों को जिनकी किडनी पहले से ही कमजोर है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पोषक तत्वों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी किडनी को प्रभावित कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन से ऐसे हेल्दी पोषक तत्व हैं, जो आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

1. सोडियम (Sodium for kidney)

सोडियम भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, जो हमारे शरीर में पानी और मिनरल के सामान्य बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। हमारे शरीर में सोडियम काफी कम मात्रा में पाया जाता है और अगर शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा हो जाती है, तो यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। शरीर में ज्यादा मात्रा में सोडियम होने पर किडनी इसे शरीर से बाहर नहीं निकाल पाती है और इस कारण से गुर्दे में क्षति होने लगती है।

2. पोटेशियम (Potassium for kidney)

हमारे शरीर के लिए पोटेशियम बेहद जरूरी है, जो कोशिकाओं में फ्लूइड बैलेंस को मेंटेन रखने का काम करता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में पोटेशियम आपकी किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में पोटेशियम को फिल्टर करने के लिए किडनी पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। खासतौर पर जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, उन्हें पोटेशियम से किसी प्रकार की समस्या हो सकती है।

3. फास्फोरस (Phosphorus for kidney)

फास्फोरस हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो शरीर के कई फंक्शन को मेंटेन रखता है जैसे फैट और कार्बोहाइड्रेट्स के इस्तेमाल की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। इसके अलावा हड्डियों और दांतों के विकसित करना फास्फोरस के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक हैं। शरीर में ज्यादा फास्फोरस आपकी किडनी पर दबाव डालती है, जो आपके गुर्दों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

4. प्रोटीन (Protein for kidney)

हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक प्रोटीन भी है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। शरीर में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होना सबसे पहले किडनी को ही नुकसान पहुंचाता है। इस स्थिति को इंट्राम्यूरल हाइपरटेंशन या प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है। किडनी के मरीजों को प्रोटीन डाइट या सप्लीमेंट्स लेने से पहले एक बार डॉक्टर से बात जरूर कर लेनी चाहिए। साथ ही जो लोग जिम करते हैं, उन्हें अपने

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source