... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 11, 2020 2:31 PM IST
किडनी फेल्योर की शुरुआत है पेशाब में इस चीज का निकलना! जानें कारण, लक्षण और बचाव के टिप्स
इस बात से ज्यादातर लोग भलीभांति वाकिफ होंगे कि आपका पेशाब का रंग आपके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा करता है। पेशाब का रंग ही हमें हमारे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी बनाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेशाब के दौरान कभी-कभार हमारा शरीर प्रोटीन भी बॉडी से बाहर निकालने लगता है। जी हां, कुछ परिस्थितियों में आपके साथ ऐसा होता है और ये परिस्थितयां आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा घातक भी सिद्ध हो सकती हैं।
दरअसल होता ये है कि जब किसी व्यक्ति को किडनी फेल्योर की शिकायत हो जाती है तो शुरुआती दौर में ही हमारा शरीर इस बात का संकेत देने लगता है और हमारी बॉडी में क्रिएटिनिन और यूरिन का स्तर बढ़ने लगता है। इस कारण ही हमारी किडनी ठीक ढंग से काम नहीं कर पाती और पेशाब के साथ शरीर से प्रोटीन बाहर निकलने की शुरुआत हो जाती है। इस समस्या के परिणास्वरूप बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं जैसेः
यूं तो किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण हमारे पेशाब में प्रोटीन आने लगता है लेकिन इसके पीछे कई अन्य कारण भी हैंः
पेशाब में प्रोटीन आने के ऊपर लिखे सभी कारणों में से सबसे ज्यादा प्रमुख कारण है शरीर में पानी की कमी का होना। दरअसल होता यूं है कि जब हम कम मात्रा में पानी पीते हैं तो हमारी किडनी या गुर्दे कम पानी के कारण शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में असमर्थ रहते हैं। ध्यान रहे कि आप जितना ज्यादा पानी पीते हैं किडनी उतनी ही ज्यादा हमारे रक्त को साफ करने का काम करती है।
नोटः कम पानी पीने का मतलब है खून का साफ ना होना और कई गंभीर बीमारियों का होना।