इस रंग का हो रहा है पेशाब तो समझ जाएं फेल हो रही है किडनी, समय से पहले हो जाएं सतर्क

Urine Color Kidney Failure Signs : किडनी फेलियर की स्थिति में पेशाब के रंग में बदलाव देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 23, 2024 4:45 PM IST

What Color is Urine When Kidneys are Failing : किडनी फेलियर की स्थिति, तब पैदा होती है जब हमारी किडनी पूरी तरह से काम करना बंद कर देती है। इस स्थिति में मरीज डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट के बिना जीवित नहीं रह पाता है। बता दें कि हमारी किडनी ब्लड में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को छानने का कार्य करती है। किडनी फेलियर को एंड-स्टेज किडनी डिजीज (ESKD) या एंड-स्टेज रीनल डिजीज (ESRD) भी कहा जाता है। यह क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) का स्टेज-5 है। किडनी फेलियर आमतौर पर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से होता है, जो कई वर्षों से धीरे-धीरे आपकी किडनी को प्रभावित करती है। किडनी फेल होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के  बदलाव दिखते हैं, जिसमें पेशाब में होने वाले बदलाव भी नजर आते हैं। इस लेख में हम आपको किडनी फेल होने पर पेशाब में दिखने वाले लक्षण और पेशाब के रंग से किडनी फेल होने की कैसे करें पहचान इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

डार्क ब्राउन रंग का आने लगता है पेशाब

किडनी फेल होने की स्थिति में मरीजों के पेशाब का रंग ब्लीडिंग की वजह से डार्क ब्राउन नड आता है। यह लक्षण अंदुरुनी ब्लीडिंग के कारण होता है। हालांकि, इस तरह के लक्षण लिवर में खराबी, इन्फेक्शन इत्यादि कारणों से भी हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर की सला की जरूरत होती है। ताकि आप अपनी स्थिति का समय पर जांच करा सकें।

किडनी फेलियर के अन्य लक्षण क्या हैं?

  • यूरिन उत्पादन में कमी या काफी बार यूरिन होना
  • यूरिन और मल में ब्लड आना
  • पैरों, टखनों पर सूजन होना
  • मतली या उल्टी होना
  • भ्रम की स्थिति पैदा होना
  • सांस लेने में तकलीफ होना
  • क्रोनिक किडनी डिजीज
  • भूख में कम होना
  • उल्टी, थकान और कमजोरी महसूस होना
  • नींद की समस्या
  • अधिक या कम पेशाब आना
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • ब्लड प्रेशर हाई होना, इत्यादि।

किन कारणों से हो सकता है किडनी फेलियर

किडनी फेलियर एक ऐसी स्थिति है, जो लंबे समय से आपके शरीर को धीरे-धीरे प्रभावित करती जाती है। इसका खतरा कुछ रूप से कुछ बीमारियों के चलते बढ़ सकता है। आइए जानते हैं किडनी फेलियर के कारण-

  • डायबिटीज की परेशानी होना
  • हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होना
  • ऑटोइम्यून रोग, जैसे- ल्यूपस और IgA नेफ्रोपैथी
  • जेनेटिक कारणों से भी हो सकता है किडनी फेल
  • नेफ्रोटिक सिंड्रोम
  • अधिक तंबाकू और धूम्रपान का सेवन करना, इत्यादि।

किडनी फेल होने की स्थिति में क्या करें?

किडनी फेल होने की स्थिति में आपको फौरन डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। अगर आपको किडनी में खराबी से जुड़ी किसी भी तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से सलाह लें। ताकि स्थिति की गंभीरता की जांच फौरन हो सके।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source