Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
किडनी शरीर से गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। इसके साथ ही किडनी, शरीर में तरल और खनिजों का संतुलन बनाए रखने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और पूरे मेटाबॉलिक सिस्टम को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन इन दिनों खराब लाइफस्टाइल, बाहर का गंदा खाना, पानी कम पीने के कारण लोगों को किडनी से जुड़ी बीमार हो रही है।
किडनी के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 12 मार्च को वैश्विक स्तर पर वर्ल्ड किडनी डे मनाया (World Kidney Day 2026)जा रहा है। World Kidney Day 2026 के खास मौके पर हम पुणे के पिंपरी स्थित डीपीयू सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. चरण बेले का बता रहे हैं उन लक्षणों के बारे में, जो बताते हैं कि किडनी सही तरीके से काम (Kidney ki Bimari ke Lakshan) कर रही है या नहीं।

डॉ. चरण बेले बताते हैं कि किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण अक्सर बहुत हल्के होते हैं, इसलिए लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ संकेत ऐसे हैं जिनसे इस बात की पहचान की जा सकती है कि आपकी किडनी सही तरीके से काम कर रही है या नहीं
जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है। गंदा पानी लंबे समय तक शरीर में जमा होने से शरीर में सूजन की परेशानी देखी जाती है। पैरों, टखनों या आंखों के आसपास सूजन किडनी रोग का एक सामान्य संकेत होता है। अगर आपके शरीर में सूजन नजर आ रही है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें और इलाज करवाएं।
किडनी के सही तरीके से काम न करने पर शरीर में विषैले पदार्थ जमा होने लगते हैं। इससे आपको अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है। डॉ. चरण बेले का कहना है कि किडनी सही तरीके से काम कर रही है या नहीं, इसका पता शरीर की थकान से भी किया जा सकता है। ज्यादा काम किए बिना शरीर को अंदर से कमजोरी, थकान और दर्द महसूस हो रही है, तो किडनी की बीमारी का संकेत है।
पेशाब में झाग आना, पेशाब में खून आना, पेशाब कम होना और रात में बार-बार पेशाब आने की परेशानी भी किडनी की बीमारी का संकेत है। जिस व्यक्ति के पेशाब में पैटर्न में बार- बार बदलाव आ रहा है, तो यह किडनी की बीमारी का संकेत होता है। पेशाब के पैटर्न में किसी प्रकार का बदलाव आने पर अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
यदि किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा हुआ रहता है और दवाओं से भी कंट्रोल में नहीं आ रहा है, तो उन्हें तुरंत इस विषय पर डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

वर्ल्ड किडनी डे के खास मौके पर हमारे साथ खास बातचीत करते हुए डॉ. चरण बेले बताते हैं कि किडनी के लिए सही आहार बेहद जरूरी है। संतुलित खाना और सही पानी किडनी पर दबाव कम करता है बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
कुल मिलाकर कहें तो किडनी हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण अंग है। किडनी की बीमारी बिना लक्षण के विकसित होती है, इसलिए जागरूकता और समय पर जांच बहुत जरूरी है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।