Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी डैमेज होने से पहले स्किन पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Kidney Damage Symptoms: किडनी खराब होने पर स्किन में कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -

किडनी डैमेज होने से पहले स्किन पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Written by priya mishra |Updated : February 1, 2024 1:09 PM IST

Kidney Damage Symptoms: वर्तमान समय में लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं, जिसमें किडनी से जुड़ी बीमारियां भी शामिल हैं। किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। यदि हमारी किडनियां सही तरीके से काम न करें, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और शराब के सेवन के कारण किडनी खराब होने का भी खतरा रहता है। किडनी डैमेज होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है। इनमें से कुछ लक्षण आपकी त्वचा पर भी दिखाई दे सकते हैं। सही समय पर इन लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू करने से मरीज की जान बच सकती है। आज इस लेख में हम आपको स्किन पर किडनी डैमेज के लक्षणों के बारे में बताएंगे।

स्किन में रूखापन

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो आपको इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए। अचानक से स्किन में रूखापन बढ़ना किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में फॉस्फोरस और मिनरल्स की मात्रा बढ़ने लगती है, जिसके कारण स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है।

त्वचा में लाल रंग के चकत्ते

जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती है, तो कभी-कभी त्वचा में लाल रंग के चकत्ते बनने लगते हैं। अगर आपको भी यह परेशानी हो रही है, तो आपको डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाना चाहिए।

Also Read

More News

स्किन में खुजली

स्किन में खुजली की समस्या एलर्जी या इंफेक्शन के कारण हो सकती है। लेकिन अगर आपको लंबे समय से खुजली की समस्या बनी हुई है, तो यह किडनी की समस्या का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

स्किन में सूजन

स्किन में सूजन भी किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में टॉक्सिंस और सोडियम जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आ सकती है। अगर आपको पैरों, टखनों, हाथों या आंखों के आसपास सूजन महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

त्वचा के रंग में बदलाव

त्वचा के रंग में बदलाव होना भी किडनी की समस्या का लक्षण हो सकता है। किडनी खराब होने पर त्वचा का रंग पीला या गहरा होने लगता है। इसकी वजह से नाखूनों के रंग में भी बदलाव देखा जा सकता है।