Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Kidney Cancer ke Lakshan: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। अक्सर आपने ब्रेस्ट कैंसर, गले का कैंसर, मुंह का कैंसर, फेफड़ों के कैंसर के बारे में सुना होगा। लेकिन, आपको बता दें कि किडनी में भी कैंसर हो सकता है। किडनी कैंसर, किडनी की कोशिकाओं में शुरू होता है। धीरे-धीरे कैंसर शरीर के अन्य अंगों तक भी पहुंच सकता है। रीनल सेल कार्सिनोमा (Renal Cell Carcinoma), किडनी कैंसर का सबसे आम प्रकार है। किडनी कैंसर का समय पर इलाज बहुत जरूरी होता है। अन्यथा, रोगी की जान तक जा सकती है। इस स्थिति में किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) की जरूरत भी पड़ सकती है। लेकिन, किडनी कैंसर का समय पर पता लगाने के लिए, इसके शुरुआती स्टेज के लक्षणों (Kidney Cancer Symptoms in Hindi) पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। लक्षणों की पहचान करके ही किडनी कैंसर का निदान और इलाज किया जा सकता है। आइए, यशोदा कैंसर अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट और रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रेखा आर्य से जानते हैं किडनी कैंसर के शुरुआती स्टेज के संकेत (Kidney Cancer Early Symptoms in Hindi)-
पेशाब में खून निकलना किडनी कैंसर के शुरुआती स्टेज का एक आम संकेत हो सकता है। अगर आपको पेशाब में खून निकल रहा है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। किडनी कैंसर होने पर पेशाब में बदबू आ सकती है। इसकी वजह से पेशाब में छाग भी निकल सकता है। किडनी कैंसर के रोगियों को पेशाब के दौरान दर्द का अनुभव हो सकता है।
वैसे को भूख न लगना एक आम समस्या है। कई कारणों से भूख में कमी हो सकती है। यह किडनी कैंसर के शुरुआती स्टेज का लक्षण भी हो सकता है। अगर आपको पेशाब में खून निकलने के साथ ही, भूख भी कम लग रही है, तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। इस स्थिति को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। भूख लगातार कम हो रही है, तो इसके असल कारण का पता लगाना बहुत जरूरी होता है।
किडनी कैंसर होने पर थकान और ऊर्जा में कमी का अनुभव भी हो सकता है। इस दौरान कमजोरी महसूस हो सकती है। दरअसल, किडनी कैंसर होने पर लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) की कमी हो जाती है। इसकी वजह से शरीर के अंगों में पर्याप्त ऑक्सीजन का प्रवाह नहीं हो पाता है। इससे थकान और ऊर्जा में कमी हो सकती है।
किडनी पेट के पीछे स्थित अंगों की जोड़ी हैं। इसलिए किडनी कैंसर होने पर कमर में तेज दर्द भी हो सकता है। कमर में तेज दर्द, किडनी कैंसर के शुरुआती स्टेज का संकेत हो सकता है। इसकी वजह से पसलियों और कमर के बीच में दर्द हो सकता है। अगर आपको गंभीर और लंबे समय से कमर दर्द है, तो एक बार किडनी की जांच जरूर करवाएं। इससे कमर दर्द का असर कारण पता चलेगा।
लगातार वजन कम होना भी किडनी कैंसर का एक संकेत हो सकता है। किडनी कैंसर के शुरुआती स्टेज में ही रोगी का वजन कम हो सकता है। हालांकि, वजन कई अन्य कारणों से भी कम हो सकता है। सही कारण का पता लगाने के लिए किडनी कैंसर की जांच बेहद जरूरी है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देती है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें. thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.