
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 15, 2020 12:51 PM IST
गर्मी का बेस्ट फल खरबूजा, जरूर खाएं। जानें, फायदे।
बहुत कम ही लोग हैं, जिन्हें खरबूजा (Muskmelon) खाना पसंद होता है। तरबूज तो आप खाते ही हैं, लेकिन खरबूजा में भी पानी की मात्रा अधिक होती है, साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी हेल्दी (muskmelon benefits in hindi) होता है। गर्मी में इस फल को खाना आपको कई समस्याओं से बचाता है। गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचना है, तो खरबूजा जरूर खाएं। इसमें भी तरबूज की ही तरह लगभग 95 प्रतिशत पानी, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इस फल के सेवन से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। पानी की कमी शरीर में नहीं होने देता है। जानें, खरबूजे से होने वाले अन्य सेहत लाभ (kharbuja benefits in hindi) क्या-क्या हैं-
Betel Leaf Benefits : पान नहीं खाते तो कर दें खाना शुरू, होंगे सेहत को ये 5 फायदे
खरबूजा गर्मी का फल है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन मौजूद होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी भी होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इससे झुर्रियां कम उम्र में नहीं आती हैं।
डायबिटीज के रोगियों के लिए खरबूजा अच्छा होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर डायबिटीज लेवल को सामान्य बनाता है। यदि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो प्रतिदिन इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को रोगों और संक्रमणों से लड़ने के लिए मजूबती प्रदान करता है।
Bael Benefits in Hindi : कब्ज और बढ़ते वजन की समस्या चुटकी में करे दूर बेल, इसके कई और भी फायदे हैं
कैंसर जैसी जानलेवा रोग से बचना है, तो खरबूजा जरूर खाएं। यह फल कैंसर सेल्स को नहीं बनने देता है। साथ ही, यह सफेद रक्त कणिकाओं (White blood cells) का निर्माण भी करता है।
कब्ज की समस्या रहती है, तो इसमें मौजूद डायटरी फाइबर्स कब्ज की समस्या से निजात दिलाते हैं। इससे अल्सर भी नहीं होता है। खरबूजे का रस (ऑक्सिकिन) गुर्दे या किडनी में पथरी नहीं बनने देता है। यह किडनी की सफाई कर विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
खरबूजा (kharbuja benefits in hindi) खाने से मस्तिष्क की मांशपेशियों को आराम मिलता है। ऐसे में नींद न आने की समस्या से भी बचा जा सकता है। इसे सुबह में खाएं, तो रात में नींद अच्छी आएगी। दिल के रोगों से भी बचाए रखता है यह फल। खून को पतला कर हृदय से रक्त के बहाव की गति को तेज करता है, जिससे हार्ट अटैक आने का खतरा कम हो जाता है।