रात में हों ये 4 परेशानियां तो समझ जाएं सड़ गयी है आपकी किडनी, ना करें चेकअप में देर

Kidney kharab hone ke lakshan: किडनी खराब होने के लक्षण देर से दिखायी देते हैं और कई बार लोगों को किडनी डैमेज के लास्ट स्टेज पर ही पता चल पाता है कि उनकी किडनियां स्वस्थ नहीं हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 28, 2024 7:40 PM IST

Kidney Damage Signs: किडनी शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि शरीर में छुपी हानिकारक चीजों को फिल्टर करके शरीर से बाहर फेंकने की प्रक्रिया में किडनी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इस तरह आपकी किडनियां आपको स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचने में मदद करती हैं। इसीलिए, जब किडनियां ठीक तरीके से काम नहीं करतीं तो आपके लिए कई तरह की बीमारियों का खतरा  (hazards of poor kidney function)  बढ़ जाता है। वहीं, अगर आपकी किडनियां कमजोर हो रही हैं या डैमेज हो जाएं तो इससे आपको छोटी-मोटी समस्याएं ( Signs of kidney damage) दिन में अलग-अलग समय दिखायी दे सकती हैं।

आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जो किडनी के बुरी तरह खराब होने पर (Kidney damage symptoms) दिखायी देते हैं। वहीं, इनमें से कुछ समस्याएं ऐसी हैं जो रात के समय ही महसूस होती हैं।

किडनी खराब होने के प्रमुख लक्षण (Signs and symptoms of kidney damage)

थकान महसूस करना

किडनियां कमजोर होने पर आपको बहुत अधिक थकान (Fatigue) महसूस हो सकती है। इससे आपका एनर्जी लेवल हमेशा कम रहता है और आप थके हुए या सुस्त महसूस करते हैं।

रात में नींद न आना

क्या आपको बहुत थकान के बावजूद रात में देर तक नींद नहीं आती या आप पूरी रात जागते हैं तो हो सकता है कि यह आपकी खराब किडनियों की वजह से हो रहा हो। किडनियां डैमेज हो जाने के बाद उनके लिए टॉक्सिंस को साफ कर पाने में मुश्किल आती है और यह गंदगी शरीर में खून में घुलने लगती हैं। यह आपके स्लीपिंग पैटर्न को भी प्रभावित करता है और आपको रात में ठीक तरह से नींद (sleeplessness) नहीं आती।

बार-बार पेशाब आना

किडनी खराब होने पर शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से यूरिन के साथ निकल नहीं पाते। इस वजह से आपको रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना (raat mein baar baar peshab karne ke liye uthna) पड़ सकता है। इसी तरह किडनी खराब होने पर पेशाब में झाग (Foamy urine) भी दिखायी दे सकता है।

स्किन पर रैशेज

कुछ लोगों को रात के समय स्किन पर रैशेज बढ़ जाते हैं। इसके अलावा खुजली और इरिटेशन जैसी समस्याएं भी किडनी डैमेज की वजह से बढ़ सकती हैं। दरअसल, किडनी डैमेज की वजह से रक्त में पोषक तत्वों का संतुलन बना पाना मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से आपकी स्किन पर इंफ्लेमशन के लक्षण दिखायी दे सकते हैं।

ये समस्याएं भी हो सकती हैं किडनी डैमेज का संकेत (Signs and symptoms of Kidney damage)

  • आंखों के आसपास की त्वचा में सूजन
  • पैरों में सूजन और दर्द
  • मांसपेशियों में अकड़न
  • भूख ना लगना

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source