
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 30, 2018 4:05 PM IST
20 की उम्र के दौरान आप अपनी पर्सनालिटी में जितना बदलाव कर सकते हैं, उतना किसी और उम्र में नहीं कर सकते हैं। ©Shutterstock.
20 की उम्र के दौरान आप अपनी पर्सनालिटी में जितना बदलाव कर सकते हैं, उतना किसी और उम्र में नहीं कर सकते हैं। अगर व्यक्ति इस उम्र से ही फिट रहने लगता है तो उसे आगे की उम्र में किसी तरह की समस्या होने की संभावना कम होती है। जानें, 20 की उम्र से ही फिट रहने से होने वाले फायदों के बारे में...
आप ज्यादा आश्वस्त रहते हैं
सही तरीके से एक्सरसाइज और सही भोजन का सेवन करने से आपका शरीर फिट रहता है जिसकी वजह से आपको विश्वास से भरा हुआ महसूस होता है। जो आपको दूसरे लोगों के साथ बातचीत करने में मदद करता है। इस दौरान विश्वास से भरपूर रहने से यह आपको रिलेशनशिप और करियर में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- वर्कआउट करते हैं, तो पोषक तत्वों को डायट में शामिल करना न भूलें
शेप में रहने में मदद करता है
शरीर का शेप में और स्वस्थ रहने से आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। 20 की उम्र में अपने शरीर का ध्यान रखने से एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल ठीक रहता है। कुछ लोगों की 30-40 की उम्र में शरीर की शेप सही नहीं रहती है यह एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल ज्यादा हो जाने के कारण होता है। जब आप बॉडीबिल्डिंग करते हैं तो इससे आपके शरीर के हार्मोन और फैट कंट्रोल में रहता है।
तनाव होता है कम
फिनलैंड में हुए एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग ज्यादा शारीरिक गतिविधियां करते हैं और मांसपेशियों की ताकत ज्यादा होती है, उनमें तनाव का अनुभव कम होता है और उन्हें ज्यादा ऊर्जावान और विश्वास से भरा हुआ महसूस होता है। 20 की उम्र के दौरान फिट रहने से यह आपके तनाव के लेवल को कम रखता है।
चाहते हैं न हो हार्ट डिजीज तो रोज मिलें गले, जाने गले मिलने के अन्य सेहत लाभ
होती हैं अच्छी आदतें विकसित
20 की उम्र में अच्छी आदतें विकसित कर लेना बाकि उम्र की तुलना में आसान होता है। किस तरह से अपने भोजन को ईंधन की तरह इस्तेमाल करना और उन एक्सरसाइज के बारे में जानना जो आपके शरीर को फिट रखने में मदद करती है। इस तरह से स्वस्थ रहने से आप खुद को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बच सकते हैं।
मेटाबॉल्जिम को मदद करता है
हर 10 साल बाद मेटाबॉल्जिम 2-3 प्रतिशत तक धीमा होने लगता है लेकिन 20 की उम्र के समय से ही एक्सरसाइज करने से आपके मेटाबॉल्जिम को ठीक रहने में मदद मिलती है। जब आप काम करना शुरू करते हैं तो उससे ऊर्जा का व्यय कम हो जाता है मगर आप उतनी ही मात्रा में भोजन का सेवन करते हैं जिसकी वजह से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.