... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 29, 2017 12:17 PM IST
डायबिटीज से पीड़ित बहुत से लोग अपनी डायट चेंज करने या घरेलू उपचार की जानकारी डॉक्टर को नहीं देते हैं। आपको बता दें कि यह आपके लिए फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल बदलने से लेकर सभी चीजों की जानकारी डॉक्टर को देनी चाहिए।
मुंबई स्थित श्रेया डायबिटीज सेंटर में डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रदीप गाडगे के अनुसार, डायबिटीज के बहुत से मरीज अपनी डायट और इलाज सही कई चीजों को छिपाने की कोशिश करते हैं। उन्हें यह झूठी आशा होती है कि उनसे डायबिटीज का इलाज हो सकता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज कुछ भी करने को तैयार होते हैं। अधिकांश लोगों को यह नहीं पता है कि जीवनशैली से जुडी यह बीमारी कई वर्षों से शरीर के दुरुपयोग के कारण होती है। इसे कंट्रोल करने के लिए आपको एक बेहतर जीवन शैली की जरूरत होती है। यही कारण है कि आप इसे तुरंत सामान्य नहीं कर सकते हैं। वास्तव में रिजल्ट दिखने में थोड़ा समय लगता है।
इसलिए आपको ऐसा कुछ भी ट्राई नहीं करना चाहिए जिससे आपके फायदे से ज्यादा नुकसान ना हो जाए। आप जो भी करते हैं उसके बारे में डॉक्टर को बताएं। आपको बता दें कि डॉक्टर को बताने से आपको इसे अच्छी तरह कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको अचानक ब्लड ग्लूकोज लेवल गिरने-बढ़ने को रोकने में भी मदद मिलेगी।
अधिकतर लोग डॉक्टर को नहीं बताते हैं कि वो एलोपैथिक दवाओं के साथ आयुर्वेदिक या होम्योपैथिक दवाएं भी ले रहे हैं। कई बार यह दवाएं रिएक्शन कर जाती हैं जिससे व्यक्ति को हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा हो सकता है। इससे व्यक्ति को 2 से 3 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है और कुछ मामलों में, वह व्यक्ति हाइपोग्लिसेमिक की स्थिति से बाहर भी नहीं आ सकता है। इसलिए आप जो भी करते हैं, अपने डॉक्टर को सूचित करें और ऐसी किसी घटना को रोकने के लिए अपने डॉक्टर के टिप्स फॉलो करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.