मानसून में ये तीन चीजें हमेशा रखें घर में, होंगे कई फायदे
खांसी-जुकाम होने पर दवा लेने की बजाए करें ये घरेलू उपाय।
मौसम लगातार बदल रहा है। बदले हुए मौसम में संक्रमण का खतरा तो होता ही है, सर्द गर्म के मामले भी आम होते हैं। यह तापमान में लगातार हो रहे बदलाव के कारण होता है। अब तो मेडिकल साइंस भी मान रहा है कि इस तरह के संक्रमण से बचाव के लिए दवाओं की बजाए घरेलू नुस्खे ज्यादा कारगर हैं। इनका कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होता और ये आसानी से उपलब्ध भी होते हैं।
खांसी-जुकाम-बुखार
मानसून में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी है खांसी, जुकाम और बुखार। इस मौसम में ज्यादातर लोग कम से कम एक बार इससे जरूर पीडि़त होते हैं। मौसम में बदलाव आते ही खांसी-जुकाम होने लगता है। इसके साथ ही नाक बहने, सिर दर्द, बदन दर्द से हालत खराब हो जाती है। इससे तुरंत राहत पाने के लिए लोग कई सारी दवाइयों का सहारा लेते हैं। इन दवाओं से सेहत पर गलत असर पड़ता है।
घरेलू नुस्खे हैं काम के
लगातार हो रहे शोध इस तथ्य को पुष्ट करते हैं कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए दवाओं की बजाए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल ज्यादा कारगर होता है। सबसे बड़ी बात यह कि यह आसानी से उपलब्ध होते हैं और दूसरा इनका कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होता।
ये तीन चीजें हमेशा रहें घर में
- हल्दी : खांसी-जुकाम से राहत पाने के लिए 1 गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं। हल्दी को जलाकर उसका धुंआ सूंघने से जुकाम ठीक होता है।
- तुलसी : तुलसी खांसी-जुकाम के लिए किसी औषधि से कम नही हैं। तुलसी के 2 से चार पत्ते चबाने से गले की खराश और खांसी से राहत मिलती है। आप चाहें तो इसे चाय में उबालकर भी पी सकते हैं।
- अदरक : अदरक का रस शहद में मिलाकर खाने से खांसी दूर होती है, बलगम होने पर रात को सोने से पहले दूध या चाय में अदरक उबालकर पिएं।
चित्रस्रोत :Shutterstock.