
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 10, 2026 5:17 PM IST
Medically Verified By: Dr Rakesh Pandit
Image credits by: motion sickness
क्या आप घूमने का प्लान कर रहे हैं? ट्रेवल के दौरान आपको उल्टी और मतली जैसी समस्याएं होती हैं? अगर हां, तो अपने साथ कुछ ऐसी चीजों को जरूर रखें, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही, उल्टी, मतली और जी मिचलाने जैसी समस्याओं को भी दूर करते हैं। अगर आपको ऐसी दिक्कतें होती हैं,तो दवाइयों के साथ ही कुछ चीजें भी जरूर रखें। इसके लिए आपको ज्यादा महंगी चीजों या दवाइयों की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ घर पर मौजूद चीजों की मदद से ही जी मिचलाने और उल्टी जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
घूमने जाना हमेशा उत्साह और नई ऊर्जा से भर देता है। लेकिन, यात्रा के दौरान जी मिचलाना, उल्टी, चक्कर आना या थकान जैसी समस्याएं पूरे अनुभव को खराब कर सकती हैं। खासकर, लंबी दूरी की यात्रा, पहाड़ी रास्ते या वाहन में लंबे समय तक बैठने की वजह से मोशन सिकनेस होना आम बात है। आइए, आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट एंड एचओडी, इंटरनल मेडिसिन डॉ. राकेश पंडित से जानते हैं कि ट्रेवल के दौरान अपने साथ क्या-क्या रखें?
अगर आप घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ अदरक जरूर रखें। अदरक पोषक तत्व से भरपूर होता है और इसे खाने से उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं दूर होती हैं। अदरक में नेचुरल रूप से एंटी-नॉजिया गुण होते हैं, जो जी मिचलाने की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। आप अपने साथ अदरक की कैंडी या अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े रख सकते हैं। अदरक का टुकड़ा चबाने से आपको पहाड़ी रास्तों में उल्टी से काफी राहत मिलेगी।
अगर आप घूमने जा रहे हैं, तो अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। समय-समय पर पानी भी पीते रहें। शरीर में पानी की कमी से चक्कर और कमजोरी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खुद को हाइड्रेट रखें, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अगर आपको जरूरत महसूस हो तो नारियल पानी भी पी सकते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहेगा और जी मिचलाने, उल्टी और थकान जैसी समस्याओं में आराम मिलेगा।
घूमने जा रहे हैं तो हल्का और सुपाच्य भोजन करें। यात्रा के दौरान या उससे पहले कभी भी हैवी खाना न खाएं। इस दौरान आपको ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन-तंत्र में सुधार होगा और जी-मिचलाने, उल्टी जैसी समस्याएं नहीं होगी। आप अपने साथ हल्के स्नैक्स जैसे ड्राई फ्रूट्स और फल आदि रख सकते हैं। इससे पेट भरा हुआ महसूस होगा, साथ ही पाचन भी सही रहेगा।
अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ दवाइयों का एक छोटा किट जरूर रखें। इसमें आप मोशन सिकनेस की दवा, उल्टी रोकने की दवा, पेन रिलीवर और एंटी-एसिड जैसी दवाइयां शामिल कर सकते हैं। खासकर, जिन लोगों को मोशन सिकनेस की समस्या होती है, उन्हें इन दवाइयों का सेवन पहले ही कर लेना चाहिए।
यात्रा के दौरान शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर जी मिचलाने या चक्कर आने जैसी समस्याएं महसूस हो रही हैं, तो दवाइयां लें और गहरी सांस लें। पानी जरूर पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.