
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : April 14, 2026 1:38 PM IST
Medically Verified By: Dr. Archana Dhawan Bajaj
Image credits by: pregnancy planning
Pregnancy Planning: प्रेग्नेंट होना हर महिला का सपना होता है। प्रेग्नेंसी महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत सफर होता है। यही वजह है कि वह कंसीव करने के दौरान कई सारी तैयारियां करती हैं, ताकि आसानी से गर्भधारण कर सके और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सके। इसलिए प्रेग्नेंसी प्लानिंग का समय बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं और समय पर कंसीव करना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। आइए, नर्चर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना धवन बजाज से जानते हैं इसके बारे में-
अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए सबसे जरूरी है सही समय पर संबंध बनाना। प्रेग्नेंसी के दौरान आपको ओव्यूलेशन के दौरान ही संबंध बनाने चाहिए। यह वह समय होता है, जब अंडा निकलता है और इस दौरान संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है। आपको बता दें कि आमतौर पर पीरियड्स के 10 से 18वें दिन के बीच का समय फर्टाइल माना जाता है।
प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। अपनी डाइट में फल, सब्जियां, प्रोटीन और फोलिक एसिड जरूर शामिल करें। प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान ज्यादा जंक फूड और शुगर लोडेड चीजों से परहेज करें। डाइट में नारियल पानी और नींबू पानी जरूर शामिल करें।
प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूीर होता है। बहुत ज्यादा या कम वजन प्रेग्नेंसी की संभावना को कम कर सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी प्लान करते समय अपने वजन को नियंत्रण में रखें। बीएमआई अच्छा होने से मां और बच्चा, दोनों की सेहत बेहतर बनी रहती है। वजन कंट्रोल में रखने के लिए आप हेल्दी डाइट लें और एक्सरसाइज करें।
अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले बुरी आदतों से दूरी बना लें। आपको प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले ही शराब, धूम्रपान और कैफीन आदि का सेवन करने से बचें। इससे गर्भधारण करने की क्षमता कम हो सकती है। इसलिए इन आदतों को तुरंत छोड़ दें।
स्ट्रेस गर्भधारण को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, ज्यादा स्ट्रेस लेने से हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं। इससे प्रेग्नेंसी में दिक्कत आ सकती है। इसलिए स्ट्रेस फ्री रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप योग, मेडिटेशन, वॉक जरूर करें। साथ ही, नींद पूरी लें। अगर आप पूरी नींद लेंगे तो इससे थखान और स्ट्रेस भी कम होगा।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.