इन दिनों दोपहर का तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इतनी ज्यादा गर्मी में सबसे ज्यादा सलाह यही दी जाती है कि बाहर न निकलें। पर कामकाजी लोगों के लिए यह संभव नहीं। कड़ी धूप और गर्मी के मौसम में भी काम करते रहने के साथ स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आपको दोपहर के समय बाहर निकलना पड़ रहा है तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
कड़ी धूप में बाहर निकलने के ये हो सकते हैं नुकसान
तेज धूप में बाहर निकलने से सबसे बड़ा खतरा डिहाइड्रेशन का होता है। धूप शरीर का पानी सोख लेती है। जिसकी वजह से गला सूखना, सांस फूलना, हीट स्ट्रोक, हीट सिंड्रोम और पेट में गड़बड़ी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा तेज धूप में बाहर निकलने से स्किन टैनिंग, आई फ्लू आदि की समस्या हो सकती है।
कड़ी धूप में बाहर निकलना है तो इन टिप्स को करें फॉलो
गर्मियों के मौसम में शरीर को पानी की अधिक जरूरत होती है। साथ ही बार-बार प्यास भी लगती है, इसलिए घर से निकलते वक्त हमेशा अपने पास एक पानी की बोतल जरूर रखें।
गर्मियों के मौसम में गर्मी और तेज धूप की वजह से अक्सर ऑयली और हैवी फूड खाने से पेट संबंधी परेशानी होने लगती है। ऐसे में हल्के भोजन का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है। गर्मियों में छाछ, दही के साथ शरीर को ठंडा रखने वाले पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
गर्मियों में अक्सर हल्के रंग और कॉटन के कपड़ों को तरजीह देनी चाहिए। क्योंकि हल्के रंग के कॉटन के कपड़े ठंडक देने के साथ बार-बार आने वाले पसीन को सोखने में मदद करते हैं।
गर्मियों में तेज धूप में बाहर निकलते समय खुद को कवर करके निकलें ताकि सूरज की हानिकारक किरणों का प्रभाव कम से कम हो। इसके लिए छतरी और स्टोल का इस्तेमाल करना भी बेहद फायदेमंद रहता है।
त्वचा को तेज धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन एसपीएफ 15 को चेहरे के साथ हाथ-पैरों भी जरूर लगाएं। सनस्क्रीन लगाते हुए इस बात का ध्यापन रखें की कभी भी चेहरे पर सीधे सनस्क्रीन न लगाएं।
बल्कि पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं फिर सन प्रोटेक्टेंट क्रीम लगाएं।
धूप से घर वापस लौटे तो आते ही तुंरत चेहरा वॉश न करें, क्योंकि इससे आपकी रक्तवाहिनियों को तापमान के अनुकूल होने का समय नहीं मिल पाता इससे रक्तवाहिनियां फैल जाती हैं। इसलिए थोड़ी देर के लिए स्किन को कमरे के सामान्य तापमान तक आने दें, उसके बाद चेहरा धोएं। चेहरा धोने के बाद टोनर लगाना न भूलें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.