Medications: क्या आप भी लेते हैं कोल्ड्रिंक या गर्म पानी के साथ टैबलेट्स? जानें क्या है दवा खाने का सही तरीका
Medications: क्या आप भी लेते हैं कोल्ड्रिंक या गर्म पानी के साथ टैबलेट्स? जानें क्या है दवा खाने का सही तरीका
अक्सर, दवा लेने के ग़लत तरीकों के कारण मरीज़ को ठीक होने में बहुत समय लग जाता है। इसी तरह, दवाइयां सही ढंग से ना लेने से बीमारियों के लक्षण गम्भीर भी हो जाते हैं। (taking medicines )
अक्सर, सवाल उठता है कि दवा खाते समय किस तरह से पानी पीना चाहिए। इसकी, सही जानकारी ना होने के कारण लोग अपनी दवाइयों को समय पर लेने के बाद भी ठीक नहीं हो पाते।
Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 4, 2019 4:36 PM IST
दवाइयां सही ढंग से ना लेने से बीमारियों के लक्षण गम्भीर भी हो जाते हैं।
दवाइयां (taking medicines) को सही तरीके से खाने या पीने से (taking medicines with water) उनका असर भी अच्छा होता है। लेकिन, कई बार लोग दवा खाते समय कुछ ग़लतियां कर बैठते हैं। अक्सर, दवा लेने के ग़लत तरीकों के कारण मरीज़ को ठीक होने में बहुत समय लग जाता है। इसी तरह, दवाइयां सही ढंग से ना लेने से बीमारियों के लक्षण गम्भीर भी हो जाते हैं। (taking medicines )
अक्सर, सवाल उठता है कि दवा खाते समय किस तरह से पानी पीना (taking medicines with water) चाहिए। इसकी, सही जानकारी ना होने के कारण लोग अपनी दवाइयों को समय पर लेने के बाद भी ठीक नहीं हो पाते।
पानी के साथ ले रहे हैं दवाई तो ध्यान में रखें ये बातें (taking medicines with water):
आमतौर पर, दवाइयां खाने के लिए डॉक्टर सादे पानी का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इसीलिए, सादा पानी ही दवा के साथ लेना सही है। कुछ लोग फ्लेवर्ड वॉटर या कोल्ड्रिंक जैसी चीज़ों के साथ भी गोलियां खाते हैं। यह बहुत ही अनहेल्दी तरीका है। ऐसा, करने से पहले अपने डॉक्टर से बात ज़रूर करें। कड़ाके की ठंड में स्किन को ऐसे रखें सॉफ्ट और हेल्दी, फॉलो करें ये 3 विंटर स्किन केयर टिप्स।
विटामिन डी या कैल्शियम जैसे सप्लीमेंट्स टैबलेट्स को दूध के साथ पीना फायदेमंद होता है। विटामिन डी, हड्डियों को कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसीलिए, दूध के साथ इन दोनों ही तरह की गोलियां खाना सही है।
अगर, आप गर्म पानी के साथ टैबलेट्स खाना चाहते हैं। तो ऐसा करने से पहले, डॉक्टर से विचार-विमर्श करें। दरअसल, गर्म पानी के साथ गोलियां या टैबलेट्स खाने से उनकी ऊपरी परत मुंह में ही पिघल जाती है। इससे, दवा का प्रभाव आंतों में पहुंचने पर कम हो जाता है। इसीलिए, एक्सपर्ट गर्म पानी की बजाय हमेशा सादे पानी के साथ दवाइयां खाने की सलाह देते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.