... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 29, 2019 6:38 PM IST
अगर आप लगातार हंसते हैं, यानी अकसर हंसी और ठहाकों की महफिलें जमती हैं तो उम्र आप से मात खा जाएगी। जी हां हंसना एंटी एजिंग की तरह काम करता है। © Shutterstock
स्वास्थ्य विशेषज्ञ हंसने (Laughter benefits) को एक जरूरी व्यायाम मानते हैं। वे मानते हैं कि यह ऐसा व्यायाम है, जिससे कई बीमारियां पास भी नहीं फटकती। जबकि कुछ ऐसी हैं जो हंसने से दूर भाग जाती हैं। कई शोध इस बात को पुख्ता कर चुके हैं कि जो लोग हंसते नहीं हैं, वे मानसिक अवसाद के जल्दी शिकार हो जाते हैं। जबकि हंसने (Laughter benefits) वाले लोग तनाव के बावजूद लंबा जीवन जीते हैं। आइए जानें क्या हैं हंसने के फायदे।
मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में हंसने और रक्त वाहिकाओं की स्वस्थ गतिविधियों के बीच संबंध के बारे में दर्शाया गया। इसमें दावा किया गया कि हंसने से अन्तःस्तर में विस्तार होता है। अध्ययन में यह भी दर्शाया गया कि वहीं तनाव का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हंसने से स्वस्थ अंतरःस्तर बना रहता है और हृदय रोगों, दिल का दौरा व स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
अब तक हुए शोधों के मुताबिक हंसने (Laughter benefits) से न केवल आपमें ऊर्जा का संचार करता है बल्कि यह आपके दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसके साथ हंसना मस्तिष्क गतिविधियों में भी सहायक है। अगर आपको लगता है कि हंसना कैसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है तो हैं हम यहां आपको हंसने और व्यक्ति के स्वस्थ और खुश रहने के बीच संबंध के बारे में बताने जा रहे हैं।
हंसने (Laughter benefits) के दौरान हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता हैं। जो हार्ट पंपिग रेट को ठीक रखने में मदद करता है। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर बनता है। जो कई तरह की बीमारियों से लडऩे में फायदा पहुंचाता है।
हंसने से शरीर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनता है, जो हमें सुकून की नींद देने में मदद करता है। हंसने (Laughter benefits) से हमारा दिल बेहतर तरीके से काम करने लगता है, साथ ही नियमित रूप से हंसने से हार्ट अटैक और अन्य दिल से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।
अगर आप लगातार हंसते हैं, यानी अकसर हंसी (Laughter benefits) और ठहाकों की महफिलें जमती हैं तो उम्र आप से मात खा जाएगी। जी हां हंसना एंटी एजिंग की तरह काम करता है। इससे मांसपेशियों के साथ ही चेहरे का भी व्यायाम होता है। जिससे झुर्रियां नहीं पड़ती।
हंसना (Laughter benefits) एक रिफ्रेशिंग एजेंट है। इससे मिनटों में थकावट दूर हो जाती है। जब हम हंसते हैं तो हमारे फेफड़ों से हवा तेजी से निकलती हैए जिस वजह से हमें गहरी सांस लेने में मदद मिलती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर तरीके से होती है । साथ ही हंसने से हमें एनर्जी भी मिलती हैए जो हमारे शरीर से थकावट और सुस्ती को दूर करती है।
हंसने के दौरान हमारे शरीर में फीलगुड हार्मोन रिलीज होता है। जिससे हमें तनाव से मुक्ति मिलती है। तनाव को दूर करने में जो काम हंसी करती है वो कोई दवाई नहीं कर सकती दरअसल हंसने से आप लोगों के साथ ज्यादा सोशली एक्टिव हो जाते हैं जिससे आपका तनाव खुद ही कम हो जाता है।
प्रदूषण में भी रहना है स्वस्थ, तो जरूर करें ये तीन योगासन
30 साल के हो गये हैं आप ? अपनी डायट में जरूर शामिल करें ये पांच फूड