कैटरीना कैफ ने क्यों करवाया कोरोना का टेस्ट? देखें ये वीडियो, जानें कब कराना चाहिए कोविड-19 का टेस्ट

क्या एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को भी कोरोना हो गया है? आखिर क्यों करवाया कैट ने कोरोना का टेस्ट? देखें ये वीडियो और जानें कब कराना चाहिए कोविड-19 का टेस्ट....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 22, 2020 9:11 PM IST

Katrina Kaif Covid-19 Test: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने शूटिंग शुरू करने से पहले मुस्कुराते हुए कोरोना टेस्ट (Katrina Kaif undergoes corona test) करवाया। कैटरीना ने इंस्टाग्राम ( (Katrina Kaif Instagram) पर एक वीडियो पोस्ट किया। शेयर वीडियो में वह कोरोना टेस्ट (Covid-19 test) करवाते हुए दिखाई दे रही हैं। टेस्ट के दौरान कैट (Katrina Kaif in Hindi) सफेद ड्रेस में मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं, वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में 'ऑलवेज स्माइल' सुनाई दे रहा है।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "ये भी हो गया, शूट से पहले टेस्ट। हैशटैग सेफ्टी फर्स्ट (डैनी की तरफ से महत्वपूर्ण निर्देश 'ऑलवेज स्माइल')।" कैटरीना (Katrina Kaif undergoes corona test) हाल ही में मालदीव में थीं। खबरों के मुताबिक, वह वहां एक फोटोशूट के लिए गई थीं।

कोरोनावायरस का टेस्ट कब कराएं?

1 कोरोनावायरस का कहर भारत के साथ दुनिया के कई देशों में जारी है। अब तक कोरोना का कोई वैक्सीन नहीं विकसित हो सका है। ऐसे में कोरोना के लक्षणों (Coronavirus symptoms) को ध्यान में रखकर कोरोना का टेस्ट (Coronavirus test) तुरंत करवाना चाहिए।

2 यदि आप किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के करीब गए हों, तो आपको भी कोविड-19 का टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए खासकर तब, जब आपको बुखार, खांसी, गले में खराश जैसे लक्षण नजर आएं। कोविड संक्रमित रोगियों के संपर्क में रहने वाले हर व्यक्ति को स्क्रीनिंग करवाने की सलाह दी गई है।

3 सांस लेने में तकलीफ, बुखार, सूखी खांसी, गंध और स्वाद ना महसूस होने पर कोरोना का टेस्ट करवा लें।

4 कोरोनावायरस (Coronavirus) टेस्ट के लिए सबसे पहले व्यक्ति के मुंह और नाक में एक पतली सी डंडी डालकर सैंपल लिया जाता है। जब सैंपल ले लिया जाता है, तो इस डंडी को लिक्विड ट्यूब में रखा जाता है। फिर इसे लैब में ले जाकर वायरस की जांच करते हैं। इस टेस्टिंग प्रॉसेस में लगभग एक से दो दिन लग जाते हैं। इस टेस्ट को स्वाब टेस्ट कहा जाता है।

खुद को ऐसे फिट रखती हैं कटरीना कैफ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source