क्या आप भी करवा चौथ पर करती हैं बिना पानी वाला व्रत, निर्जला व्रत रखने के हो सकते हैं ये साइड-इफेक्ट्स
क्या आप भी करवा चौथ पर करती हैं बिना पानी वाला व्रत, निर्जला व्रत रखने के हो सकते हैं ये साइड-इफेक्ट्स
करवा चौथ, हरितालिका तीज़ और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर निर्जला व्रत करने का भी एक चलन भी होता है। जहां महिलाएं दिन भर पानी भी नहीं पीती। लेकिन, इस तरह के व्रत से आपके शरीर पर बुरा असर पड़ता है।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 3, 2020 3:26 PM IST
Image credits by: क्या आप भी करवा चौथ पर करती हैं बिना पानी वाला व्रत, निर्जला व्रत रखने से हो सकते हैं ये साइड-इफेक्ट्स
Krwa Chauth Fasting: करवा चौथ के त्योयहांहार (Karwa Chauth) पर कई महिलाएं अपने पति के लिए दिनभर का व्रत रखती हैं। महिलाओं के लिए निर्जला व्रत करने का भी एक चलन इस त्योहार पर होता है। जहां महिलाएं दिन भर पानी भी नहीं पीती। करवा चौथ की तरह हरियाली तीज़ यानि हरितालिका और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर भी बहुत से लोग निर्जला व्रत (Dry Fasting) करते हैं। लेकिन, इस तरह के व्रत से आपके शरीर पर बुरा असर पड़ता है। बिना पानी पीए (Nirjala Vrat) पूरा दिन व्रत रखने से लोगों को कमज़ोरी और थकान महसूस होती है। कई बार कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) भी नीचे गिर जाता है औऱ वे बेहोश हो जाते हैं। इसके अलावा भी कई समस्याएं हो सकती हैं निर्जला व्रत करने से, जिनके बारे में हम लिख रहे हैं।
निर्जला व्रत रखने के साइड-इफेक्ट्स (Side Effects of Dry Fating):
पानी ना पीने से शरीर में लगातार पानी की कमी होने लगती है। इससे, डिहाइड्रेशन (Dehydration) होने लगता है। इसीलिए, करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले महिलाओं को सरगी में ऐसी हेल्दी चीज़ों का सेवन करना चाहिए, जिनसे उन्हें दिन में प्यास कम लगे। पानी ना पीने की वजह से महिलाओं को थकान और कमज़ोरी महसूस हो सकती है।
तो वहीं निर्जला व्रत करने वाली कई महिलाओं को व्रत वाले दिन सिर दर्द, एसिडिटी और चिड़चिड़ापन महसूस होता है।
इसके अलावा, स्किन बहुत अधिक ड्राई दिखने लगती है। (Dry Fasting Side Effects)
काम पर फोकस करने में भी दिक्कत होती है।
जब आप कम पानी पीएंगी तो शरीर को क्लिंज (Body Cleanse) करने में भी दिक्कतें आएंगी। इससे शरीर में हानिकारक तत्वों जमा होने लगेंगे।
कम यूरिन पास करने से किडनी (Kidney) और मूत्राशय से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं।
जैसा कि व्रत के दौरान लोग कुछ खाते-पीते नहीं। तो, ऐसे में शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
ओवरइटिंग (Overeating Causes) का डर भी व्रत के बाद बहुत अधिक होता है। क्योंकि, पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद जब लोग खाना खाते हैं, तो, अक्सर वे बहुत अधिक मात्रा में खा लेते हैं। जिससे, अधिक फैट, चीनी और नमक उनके शरीर में पहुंच जाता है। यह अतिरिक्त फैट और मीठा आपके लिए मोटापे (Obesity Risk) सहित कई बीमारियों का रिस्क बढ़ा देता है।
ध्यान में रखें ये बातें
व्रत शुरू करने से पहले अपनी मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर डॉक्टर से विचार करें कि क्या आपके लिए 'बिना पानी का व्रत' करना सेफ है।
अगर आप प्रेगनेंट हैं, डायबिटीज़ की मरीज़ हैं या अन्य किसी ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो बिना डॉक्टरी के सलाह व्रत ना करें।
व्रत से पहले ढेर सारा पानी पीएं। (Tips for Karwa Chauth Fating )
उपवास करने से पहले हाई कैलोरी फूड खाएं। इससे, दिनभर के लिए एनर्जी मिलेगी। (Health Tips for Karwa Chauth)
सोडियम (Sodium) की सही मात्रा भी शरीर के आवश्यक है। इसीलिए, सुबह कुछ नमकीन पकवान या सॉल्टेड नट्स खा सकती हैं। ताकि उस दिन की सोडियम की ज़रूरत पूरी हो सके।
व्रत तोड़ने के लिए तरल यानि लिक्विड का सेवन सबसे पहले करें। आप इसके लिए जूस, दूध, शर्बत या छास पी सकती हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.