क्या एनाफिलैक्सिस की वजह से हुई थी करिश्मा के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर की मृत्यु? जानिए क्या है ये कंडीशन

संजय कपूर की मृत्यु मधुमक्खी निगलने के बाद होने की बात कही जा रही है। जिसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गयी है कि मधुमक्खी के डंक के बाद शरीर में किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं और क्या सचमुच मधुमक्खी का डंक जहरीला हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 19, 2025 8:18 PM IST

Sunjay Kapur death cause- कारोबारी संजय कपूर की पिछले सप्ताह 13 अप्रैल को पोलो मैच के दौरान अचानक से मृत्यु हो गयी। 53 वर्ष की उम्र में संजय कपूर की यूं अचानक मृत्यु (Businessmen Sunjay Kapur death) के बारे में सुनकर लोग हैरान हैं। बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिल्ली के मशहूर कारोबारी संजय कपूर यूके में थे, जहां वे एक पोलो मैच के दौरान अचानक गिर गए। गिरने के कुछ समय बाद ही संजय कपूर की मौत (Karisma Kapoors ex-husband Sunjay Kapur) हो गयी। ऐसा बताया गया कि संजय के मुंह में एक मधुमक्खी चली गयी थी और उसी के डंक के बाद संजय कपूर को हार्ट अटैक (Sunjay Kapoor Heart Attack) आ गया। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि संजय कपूर की मृत्यु की वजह मधुमक्खी का डंक या दिल का दौरा पड़ना नहीं है बल्कि, उनकी मृत्यु का कारण एनाफिलैक्सिस  एक कंडीशन है।

क्या है एनाफिलैक्सिस ? -What Is Anaphylaxis?

एनाफिलैक्सिस (Anaphylaxis) एक प्रकार की एलर्जी है जो कई एलर्जिक चीजों के कारण बढ़ सकती है। आमतौर पर धूल-मिट्टी, परफ्यूम, खाने-पीने की कुछ चीजों के सम्पर्क में आने से बढ़ सकती है। एनाफिलैक्सिस के मरीजों में एलर्जिक चीजों के सम्पर्क में आने के बाद एलर्जिक रिएक्शन्स होने लगते हैं। एनाफिलैक्सिस के कुछ प्रमुख (Symptoms of Anaphylaxis) लक्षणों की बात करें तो ये परेशानियां मरीजों में तुरंत देखी जा सकती हैं-

  • शरीर पर छाले या दाने हो जाना
  • हाथ-पैर ठंडे पड़ जाना
  • लगातार खांसी आना
  • सांस लेने में परेशानी
  • होठों पर सूजन बढ़ जाना
  • ब्लड प्रेशर लेवल कम हो जाना
  • ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाना

जैसा कि ब्लड प्रेशर लेवल कम हो जानाएक गम्भीर स्थिति है इसीलिए, अगर तुरंत मेडिकल सपोर्ट ना मिले तो एलर्जी बढ़ते ही व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

एनाफिलैक्सिस से बचाव के उपाय क्या हैं?

  1. ऐसी चीजों को पहचानें जिससे आपको एलर्जिक रिएक्शन्स हो सकते हैं। उन चीजों से दूर रहें।
  2. एलर्जी के लक्षण दिखायी देने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  3. एलर्जिक रिएक्शन्स होने पर या अटैक आने जैसी स्थितियों में क्या किया जाना चाहिए इसकी पूरी जानकारी अपने डॉक्टर से प्राप्त करें ताकि जरूरत पड़ने पर आप खुद की सुरक्षा के लिए कुछ कर सकें।
  4. फूल-पत्तों और झाड़ियों से दूर ही रहें।
  5. ऐसे परफ्यूम्स और कपड़ों के इस्तेमाल से भी बचें जिनसे मक्खियां और कीड़े आकर्षित होते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source