Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to treat constipation in winters: कब्ज या कॉन्स्टिपेशन की शिकायत लोगों का पूरा दिन बर्बाद कर सकती है। सुबह पेट अगर ठीक से साफ ना हो तो इससे लोगों को दिनभर बेचैनी, सुस्ती, कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। सर्दियों में कॉन्स्टिपेशन की शिकायत बहुत अधिक बढ़ जाती है क्योंकि, सर्दियों में लोग बहुत अधिक ऑयली खाना खाते हैं और कसरत भी कम ही करते हैं। फिजिकली एक्टिव ना रहने के कारण पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है और इससे कॉन्स्टिपेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
सर्दियों के दिनों में कब्ज की परेशानी से आराम पाने के लिए आप रात में सोने से पहले अगर कुछ चीजों का सेवन पानी के साथ करते हैं तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरीके से काम करता है और बाउल को साफ करने में भी सुबह काफी आसानी होती है। यहां पढ़ें क्या है वह नुस्खा और कैसे करना चाहिए उसका सेवन।
बता दें कि इसबगोल (psyllium husk) लैक्सेटिव से भरपूर होता है और यह पाचन तंत्र को काम करने में मदद करता है। बाउल मूवमेंट बढ़ाता है और आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज करता है। इससे पेट की समस्याए कम होती हैं और वेट लॉस भी होता है।
नींबू का रस मिलाने से यह ड्रिंक बॉडी डिटॉक्स (Body detoxification) का काम भी करता है। नींबू में मौजूद तत्व शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ करते हैं जिससे बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।
शहद एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti0inflamatory) और एंटी-बैक्टेरियल तत्वों (anti-bacterial properties) से भरपूर फूड है। शहद मिलाकर पानी पीने से ना केवल आपकी इम्यून पॉवर बढ़ती (boosting immune power) है बल्कि, शरीर अंदर से मजबूत भी बनता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।