World Cancer Day 2022: जंक फूड खाने से बढ़ता है लिवर कैंसर का रिस्क, इन फूड्स से भी परहेज है ज़रूरी

वर्ल्ड कैंसर डे (World cancer day 2022)  के मौके पर आइए जानें लिवर कैंसर के बारे में और इसके कारणों के बारे में। (Liver Cancer And Junk Foods )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 3, 2022 10:54 PM IST

Liver Cancer And Junk Foods:लिवर कैंसर के मामले दुनियाभर में बहुत अधिक संख्या में पाए जाते हैं और कैंसर के इस प्रकार के चलते मृत्यु दर भी बहुत अधिक है। लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो भोजन से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों को रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचाता है। प्रतिवर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2022)मनाया जाता है और इस दिन कैंसर के विभिन्न प्रकारों के बारे में  जागरूकता फैलाने और लोगों को इनके खतरे से बचाव के लिहाज से सावधान रहने की दिशा में प्रयास किए जाते हैं। वर्ल्ड कैंसर डे (World cancer day 2022)  के मौके पर आइए जानें लिवर कैंसर के बारे में और इसके कारणों के बारे में। (Liver Cancer And Junk Foods In Hindi)

डाइट से जुड़ी आदतें बन सकती हैं लिवर कैंसर की वजह

एक्सपर्ट्स का दावा है कि लोगों के खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी अच्छी और अनहेल्दी आदतें लोगों के लिवर की हेल्थ को प्रभावित करते हैं। इसी तरह जो लोग अनहेल्दी खाना खाते हैं उनमें लिवर कैंसर का रिस्क भी अधिक होता है। हाल ही में एक एक्सपर्ट ने यह दावा किया मौजूदा समय में लोगों के खान-पान से जुड़ी एक आदत उनके लिवर को बीमार बना सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल के लीड कंसल्टेंट डॉक्टर राजीव लोचन ने कहा कि, ‘लिवर के कैंसर के सबसे कॉमन टाइप हैं  हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा (HCC) और इंट्राहेपेटिक कोलेंजियोकार्सिनोमा  जो पित्त की नली का कैंसर  कहलाता है।  इसके कारण कारण  हेपेटिक एडेनोमा और फोकल नोड्यूलर हाइपरप्लासिया जैसी समस्याएं हो सकती है। इस प्रकार के कैंसर के मुख्य कारण  हेपेटाइटिस बी (B) और हेपेटाइटिस सी ( C) जैसे  वायरल इंफेक्शन्स और सिरोसिस (Cirrhosis) जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा प्रदूषित पानी, डायबिटीज, अल्कोहल का सेवन और अधिक वजन जैसी स्थितियां भी लिवर से जुड़े कैंसर की वजह बन सकती है।

जंक फूड से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

डॉ. लोचन के अनुसार, पोषक तत्वों से रहित जंक फूड हाई-कैलोरी और हाई-फैट फूड्स (High Fats Food) में गिने जाते हैं। जंक फूड का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या का रिस्क भी बढ़ सकता है। फैटी लिवर  एक ऐसी बीमारी है जो अत्यधिक वजन वाले लोगों, डायबिटीज के मरीजों और हाई लिपिड प्रोफाइल वाले व्यक्तियों में अधिक पाया जाता है। वहीं, जंक फूड का सेवन करने से भी फैटी लिवर डिज़िज़ का रिस्क (Risk of fatty liver disease) बढ़ता है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जंक फूड में इस्तेमाल होने वाली चीजों को अच्छी तरह से पकाया नहीं जाता है। इसमें बैक्टेरिया के अलावा, हाइड्रोकार्बन्स भी होते हैं। वहीं, विभिन्न प्रकार के केमिकल्स की मौजूदगी से भी यह कार्सिनोजेनिक प्रभाव डालता है। जानकारों के मुताबिक हमारी आंतों में मौजूद गुड और बैड बैक्टेरिया का स्तर खान-पान की चीजों से प्रभावित होते हैं। जंक फूड खाने से आंत में बैड बैक्टेरिया का स्तर बढ़ सकता है और गुड बैक्टेरिया का स्तर कम हो सकता है। जिससे फैटी लिवर का खतरा बढ़ सकता है और आगे चलकर यह समस्या गम्भीर बन कर लिवर कैंसर की बीमारी का कारण बन सकती है।

हेल्दी लिवर के लिए करें ये उपाय

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • हेल्दी खाना खाएं।
  • सोडा, बोतलबंद ड्रिंक्स और बाजार में मिलने वाले शर्बत आदि से परहेज करें।
  • मौसम के अनुसार फल-सब्जियों का सेवन करें।
  • साबुत अनाज और हेल्दी ग्रेन्स को अपनी डाइट में जगह दें।
  • शक्कर वाले फूड्स का सेवन ना करें।
  • ट्रांस फैट्स वाली चीजों का सेवन ना करें।
  • फिजिकली एक्टिव रहें और रोजाना कसरत करें।