... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 15, 2018 11:30 PM IST
घबराहट, बेचैनी और जोड़ों में दर्द पहली नजर में विटामिन डी3 की कमी। © Shutterstock
अगर आपको भी सुबह उठते ही घबराहट या बेचैनी होती है तो इसे इग्नोर न करें। जोड़ों में दर्द हमेशा बना रहे तो भी इसे इग्नोर न करें। क्या आपने कभी सोचा की ऐसा क्यों होता है ? अक्सर लोग इसे कमजोरी समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन यह खतरनाक हो सकता है। एक्सपर्ट्स की माने तो ये सारे लक्षण विटामिन की कमी की वजह से होते हैं। घबराहट, बेचैनी और जोड़ों में दर्द पहली नजर में विटामिन डी3 की कमी की वजह से होते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन डी3 की कमी है तो ये सारे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
विटामिन डी3 शरीर को सही रूप से संचालित करने के लिए सबसे जरूरी विटामिन होता है। विटामिन डी3 रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाये रखने के लिए जरूरी होता है। आइए जानते है विटामिन डी3 की कमी की वजह से कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं।
यह भी पढ़ेंः विटामिन डी3 बचा सकता है हार्ट स्ट्रोक और दिल की बीमारियों से आपको।
घबराहट व बेचैनी
सुबह उठते ही अगर घबराहट का अहसास हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से चैकअप करवाएं कि कहीं इसके पीछे का कारण विटामिन डी तो नहीं
जोड़ों में दर्द
विटामिन डी की कमी से हड्डियों की कमजोरी भी होने लगती है। कई बार तो इससे शरीर में अचानक दर्द बढ़ने लगता है। मांसपेशियों की जकड़न होने लगे तो विटामिन डी की कमी की जांच जरूर करवाएं।
डिप्रेशन
डिप्रेशन बहुत गंभीर समस्या है। इसके बढ़ने के पीछे विटामिन डी 3 की कमी है। अपनी डाइट की तरफ पूरा ध्यान दें और खुद को एक्टिव रखने के लिए शारीरिक व्यायाम जैसे योगा और एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें।
यह भी पढ़ेंः विटामिन डी की मात्रा शरीर में है पर्याप्त तो कोलन कैंसर होने का खतरा है कम।
ब्लड प्रेशर
शरीर में जब भी इस विटामिन की कमी आती है तो ब्लड प्रैशर बिगड़ने की संभावना भी बढ़ने लगती है। इस तरह की छोटी-छोटी परेशानियों से बचने के लिए विटामिन डी से भरपूर आहार खाएं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता
प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर होने का कारण भी विटामिन डी की कमी होना है। शरीर अगर छोटी-छोटी बीमारियों को भी झेल भी न पाए तो इसका कारण है कि आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता बिगड़ने लगी है।
यह भी पढ़ेंः मोटी कमर वालों को हो सकती है विटामिन डी की है कमी–रिसर्च।