
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 15, 2020 7:08 PM IST
गठिया के अलावा जोड़ों में दर्द के कारण ।
Joint Pain Reasons: जोड़ों का दर्द (Joint Pain Reasons) कई वजहों से हो सकता है। अक्सर, जॉइन्ट पेन यानि जोड़ों के दर्द (Joint Pain Reasons in hindi) के लिए ऑर्थराइटिस यानि गठिया जैसी बीमारियों को मुख्य कारण माना जाता है। लेकिन, कई बार इनके अलावा भी कुछ परेशानियों और हेल्थ कंडीशन जैसे कारणों के चलते भी जोड़ों में दर्द महसूस होता है। ऐसे ही कुछ वजहें हैं ये स्थितियां भी जिनसे, घुटनों में दर्द होता है :
Arthritis: इन 5 तरीकों से आप कम कर सकते हैं जोड़ों का दर्द
किसी चोट के प्रभाव के चलते भी जोड़ों में दर्द होता है। इससे, बोन डिसलोकेशन या फ्रैक्चर हो सकता है। अक्सर, चोट लगने के कुछ वर्षों बाद दर्द और तनाव के रुप में दिखायी पड़ता है। ऐसे में जाइन्ट्स के आसपास के एरिया में सूजन, दर्द और खिंचाव जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसी तरह, चलने-फिरने और नॉर्मल तरीके से काम करने में भी दिक्कतें हो सकती हैं। (Joint Pain Reasons)
Diet Tips for Arthritis Patients: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो, खाना बंद कर दें ये 5 चीज़ें
हड्डियों के टेंडन (tendons) या स्नायुबंधन में सूजन की वजह से भी जोड़ों में दर्द हो सकता है। इससे, जाइंट्स के आसपास की त्वचा को छूने से भी दर्द महसूस होता है। कलाई, कंधें और कोहनी वाले हिस्से इससे सबसे ज़्यादा प्रभावित होते हैं। टेनिस एल्बो, गोल्फर्स एल्बो और स्विमर्स शोल्डर्स जैसी परेशानियां इसी के चलते होती हैं। (Joint Pain causes)
कई तरह के इंफेक्शन्स की वजह से भी घुटनों में दर्द हो सकता है। गोनोरिया , बैक्टेरियल इंफेक्शन या वायरल इंफेक्शन्स (चिकनगुन्या, एचआईवी या हेपेटाइटिस) के चलते भी घुटनों में दर्द हो सकता है।
Winter Joint Pain: सर्दियों में जब सताएं घुटनों का दर्द तो आराम के लिए लगाएं ये 2 पेस्ट