Joint health: जोड़ों की बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये साधारण उपाय

ज्वाइंट पेन यानी जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या की वजह से युवावस्था में ही बहुत से लोग लाचार होने लगे हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 13, 2019 4:02 PM IST

जोड़ों में दर्द, सूजन और कमजोरी की समस्‍या अब सिर्फ उम्रदराज लोगों को ही नहीं होती, बल्कि तीस से चालीस वर्ष की आयु के लोगों को भी अब ऐसी परेशानियां होने लगी हैं। इसे लाइफस्‍टाइल से संबंधित समस्‍या माना जाता है। जिसकी वजह से कम उम्र में ही पर्सनल हेल्‍थ और कॅरियर प्रभावित होने लगता है। अगर आप जोड़ों की सेहत (Joint health) को बरकरार रखना चाहते हैं तो ये साधारण से उपाय अपने लाइफस्‍टाइल में जरूर शामिल करें।

जोड़ हैं महत्‍वपूर्ण (Joint health)

घुटने, कोहनी और कूल्‍हे के जोड़ शरीर के सबसे महत्‍वपूर्ण जोड़ अर्थात ज्‍वाइंट्स हैं। ये वे ज्‍वाइंट हैं जो शरीर को मूव करने में मदद करते हैं। जिनके आधार पर शरीर ठीक तरह से खड़ा हो पाता है और विभिन्‍न कार्य कर पाता है। अगर ज्‍वाइंट ठीक न हों तो शरीर के साथ जीवन भी रुकने लगता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि अपने ज्‍वाइंट की सेहत पर समय रहते ध्‍यान दिया जाए।

क्‍यों खराब हो जाते हैं ज्‍वाइंट्स

मौजूदा समय में जंक फूड एवं फास्ट फूड के बढ़ते इस्तेमाल तथा खान-पान की गलत आदतों के कारण शरीर की हड्डियों को कैल्शियम एवं जरूरी खनिज नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे कम उम्र में ही हड्डियों का घनत्व कम होने लगा है।  हड्डियां घिसने और कमजोर होने लगी हैं। गलत खान-पान एवं जीवन शैली के कारण युवाओं में आर्थराइटिस एवं ओस्टियो आर्थराइटिस की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। आज देश में घुटने की आर्थराइटिस से पीडित लगभग 30 प्रतिशत रोगी 45 से 50 साल के हैं, जबकि 18 से 20 प्रतिशत रोगी 35 से 45 साल के हैं।

ज्‍वाइंट हेल्‍थ के लिए अपनाएं ये उपाय (Joint health)

नियंत्रित रखें वजन

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्‍वाइंट पेन और ज्‍वाइंट हेल्‍थ खराब होने के मामले ज्‍यादा आते हैं। इसकी वजह है उनका अनि‍यंत्रित वजन। जो महिलाएं अपना वजन कंट्रोल नहीं कर पातीं, उनके ज्‍वाइंट जल्‍दी खराब हो जाते हैं। इसलिए वजन के प्रति शुरु से ही जागरुक रहें।

ज्‍वाइंट एक्टिविटी

जोड़ों की सेहत बहुत हद तक आपकी एक्टिविटीज पर भी निर्भर करती है। इसका संतुलित होना बहुत जरूरी है। अर्थात ज्‍वाइंट को बहुत ज्‍यादा शिथिल रखने अर्थात काम न लेने से तो समस्‍या होती ही है, बहुत ज्‍यादा काम लेने से भी ज्‍वाइंट खराब हो जाते हैं। इसके लिए डॉक्‍टर संतुलित व्‍यायाम की सलाह देते हैं।

हेल्‍दी डाइट

डाइट का हमारी सेहत पर सबसे ज्‍यादा असर होता है। इसलिए यह जरूरी है कि अपने आहार में उन फूड्स को शामिल करें,‍ जिनसे ज्‍वाइंट हेल्‍थ बेहतर होती है। दूध, विटामिन ई युक्‍त खाद्य पदार्थ, ओमेगा 3 फैटी एसिड से लैस ठंडे पानी की मछलियां जैसे सामन और मैकरील आदि का सेवन फायदेमंद होता है। जंक फूड से परहेज करें।

बचपन में ज्‍यादा वजन का होना हो सकता है खतरनाक : शोध

शहरी अधेड़ उम्र लोगों में होने लगी है इस जरूरी विटामिन की कमी, हो जाएं सावधान!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source