Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जौ एक अनाज है, लेकिन अक्सर लोग इसका भोजन में उतना अधिक इस्तेमाल नहीं करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि अन्य अनाज की ही तरह जौ (Barley benefits) के भी सेहत लाभ कई हैं। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से आप कई शारीरिक समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसमें काफी प्रचुर मात्रा में फाइबर, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी और ए आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जानें, जौ किस तरह से सेहत के लिए फायदेमंद (jau ke fayde) है...
यह एक पौष्टिक अनाज है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से सेहत को लाभ पहुंचाता है। वजन घटाने के लिए आप जौ का पानी पी सकते हैं। इसके अलावा जौ सेक्स समस्याओं को भी दूर करता है। नीचे हम बता रहे हैं जौ के कुछ सेहत (jau ke fayde) लाभ...
जौ में फाइबर अधिक होता है। फाइबर वजन को बढ़ने नहीं देता है साथ ही पाचन तंत्र भी दुरुस्त बना रहता है। फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ देर तक पेट भरा रखते हैं, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। ऐसे में कैलोरी इनटेक भी कम होती है, जिससे आसानी से आप वजन पर काबू पा सकते हैं।
Argan Oil Benefits : आर्गन ऑयल से होने वाले सेहत और त्वचा पर लाभ
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी जौ काफी हेल्दी है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को अचानक नहीं बढ़ने देते। टाइप 2 डायबिटीज है, तो आप नाश्ते में जौ से बनी चीजें खाएं।
इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, जौ गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित किए बिना बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
इसमें मौजूद सेलेनियम से मेटाबॉलिक फंक्शन को मदद मिलती है और डैमेज सेल सही होती हैं, जिससे कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। इसमें कैंसर से लड़ने वाले गुण प्लांट लिगनन्स और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।
इसमें मौजूद जिंक सेक्सुअल हेल्थ के लिए बेहतर पोषक तत्व है। जिंक की कमी से स्पर्म काउंट कम हो सकते हैं। ये पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन (testosterone) स्तर को बढ़ावा देता है।