Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
अगर दिन में दो बार ब्रश करने के बाद भी आपके दांतों में अकसर समस्याएं रहती हैं, तो इसका मतलब है कि आपको ब्रश करने का सही तरीका नहीं मालूम। पर अब आपको आपका ब्रश सिखाएगा दांतों को साफ करने का सही तरीका। ये है अपने आप में बहुत अनोखा इलैक्ट्रिक टूथ ब्रश। आइए जानते हैं कि कैसे काम करेगा यह-
इलेक्ट्रिक टूथब्रश
इसे बच्चों से लेकर हर उम्र तक के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। ये अब तक का पहला इलेक्ट्रिक टूथब्रश है, जिसे आप ब्लूटूथ के जरिये अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से कनेक्ट कर सकते हैं और ब्रशिंग के दौरान आपके द्वारा की गई सही-गलत सारी गतिविधियों के बारे में एक अनुमानित प्रमाण देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें – जानिए बेबी के लिए क्यों जरूरी है विटामिन बी
कैसे करेगा काम
चार्जेबल और पोर्टेबल इस डिवाइस को आराम से कहीं भी ले जा सकते हैं और कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दातों से जुड़ी सारी परेशानियों के बारे में ये डिवाइस आपको आपके स्मार्टफोन के स्क्रीन में सही रिजल्ट दिखा देती है। हाथों में आराम से फिट हो जाने वाले इस इलेक्ट्रिक ब्रश में घुमावदार ब्रिस्टल लगे होते हैं, जो मसूड़ों को स्वस्थ बनाते हैं। यह डिवाइस कोलिब्री प्लाक को बेहतर ढंग से रोकने में मदद करती है। आप दांतों में कितनी बार ब्रश करते हैं, उसकी गिनती के साथ यह डिवाइस आपको मौखिक हेल्थकेयर पेशेवरों से सलाह प्रदान कराती है और साथ ही आपके दांतों की संख्या को भी ट्रैक करती है।
यह भी पढ़ें - दांत दर्द का इंस्टेंट उपचार हैं ये घरेलू औषधियां
ये भी है खास
ब्रशिंग को लेकर बच्चों की आदत एकदम सही रहे, इस डिवाइस का मुख्य काम यही है। आप अच्छी तरह से ब्रश कर रहे हैं या नहीं, इसका भी पता आपको चल जाएगा। दो सप्ताह की बैटरी लाइफ के साथ आप इसे आराम से कहीं भी ले जा सकते हैं। इस डिवाइस को बच्चे इसलिए और पसंद करेंगे, क्योंकि इसमें एक आसान गेम सुविधा भी दी गयी है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यही है कि आप इसकी स्टिक से इसके ब्रश को बदल सकते हैं और बिना किसी डर के आप एक ब्रश अलग-अलग लोगों से साझा भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - निकल रहे हैं बच्चे के दांत, तो जरूर खिलाएं ये हेल्दी डिश
बच्चों को आएगा पसंद
ब्रश के साथ गेम खेलने की सुविधा देने वाला यह इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस बच्चों को खासा पसंद आएगा। अलग-अलग ब्रांड और कीमत की बात करें तो इसमें कई विकल्प मिल जाएंगे, जोकि 25 सौ रुपए से शुरू है। ब्रांड की बात करें तो कीमत और भी बढ़ सकती है। रंगों में भी आपके पास चुनाव के बेहतर विकल्प हैं। यानी अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रख सकते हैं।