Itchy Eyes: सर्दियों में जब, आंखों में हो जलन और इरिटेशन, तो आजमाएं ये 3 टिप्स, Itchy Eyes से राहत के सेफ उपाय हैं ये सभी
Itchy Eyes Home Remedies: कंजक्टिवाइटिस या मौसम बदलने के कारण ही अक्सर लोगों को आंखों में इरिटेशन होती है। इसमें, आंखों में तेज़ सरसराहट महसूस होती है। अक्सर, ऐसा होने पर हम आंखों को हाथों से मलते या रगड़ते हैं। इससे, थोड़ी देर के लिए आराम तो मिलता है। लेकिन, आंखों में इरिटेशन की समस्या को हल करने के लिए कुछ कारगर इलाज़ की ज़रूरत पड़ती है। खासकर, सर्दियों के मौसम में यह समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है।
आंखों में होने वाली इरिटेशन (Itchy Eyes) या खुजली किसी इंफेक्शन (Itchy Eyes home remedies) की वजह से भी हो सकती है। लेकिन, आमतौर पर इसके कारण बहुत गम्भीर नहीं होते। क्योंकि, कंजक्टिवाइटिस या मौसम बदलने के कारण ही अक्सर लोगों को आंखों में इरिटेशन होती है। इसमें, आंखों में तेज़ सरसराहट महसूस होती है।
अक्सर, ऐसा होने पर हम आंखों को हाथों से मलते या रगड़ते हैं। इससे, थोड़ी देर के लिए आराम तो मिलता है। लेकिन, आखों में इरिटेशन की समस्या को हल करने के लिए कुछ कारगर इलाज़ की ज़रूरत पड़ती है। खासकर, सर्दियों के मौसम में यह समस्या बहुत अधिक बढ़ जाती है।
जब, आंखों में हो जलन और इरिटेशन (Itchy Eyes) , तो आजमाएं ये तरीके (Itchy Eyes home remedies) :
कोल्ड कम्प्रेस:
दिन भर, कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करने वाले लोगों को भी अक्सर, आंखों में जलन (Itchy Eyes) की समस्या होती है। ऐसे में, अपनी आंखों पर कोल्ड कम्प्रेस पद्धति से कुछ उपाय आज़मा सकते हैं आप। बस, कॉटन के किसी साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोएं। इसे, निचोड़ें और अपनी बंद आंखों पर रखें। इससे, थोड़ी देर में आराम हो जाएगा। दिन में 3-4 बार ऐसा करें।
गुलाब जल (Itchy Eyes home remedies) :
जब, आंखें थक जाती हैं। तो, गुलाब जल डालने से उनकी थकान दूर करने में मदद होती है। बस, किसी ड्रापर की मदद से गुलाब जल या रोज़ वॉटर की 2-3 बूंदें अपनी आंखों में डालें। इससे, आंखों की सफाई भी होती है। साथ ही, उनमें महसूस होने वाली जलन और इरिटेशन जैसी समस्याओं से राहत भी मिलती है। चाहें तो, रूई के फाहे को गुलाब जल में भिगोकर भी आंखों पर रख सकते हैं। जिससे, समान तरीके से फायदा होगा।
Weight Loss Food :वेट लॉस के लिए पीएं रोज़ टी या गुलाब की चाय, साथ ही होगी बॉडी डिटॉक्स मिलेगा
आई ड्रॉप (Itchy Eyes):
बाज़ार में इरिटेशन और जलन (Itchy Eyes) से राहत दिलाने के लिए विशेष आई ड्रॉप मिलते हैं। इन्हें, आप आसानी से आंखों में डाल सकते हैं। इनसे, आंखों की जलन और परेशानी कम होती है।
नोट- थकान और धूल मिट्टी के सम्पर्क में आने से आंखों में जलन साधारण बात है। लेकिन, अगर इरिटेशन के साथ आंखों से पानी आने, आंखें लाल होने या रोशनी की तरफ देख पाना मुश्किल हो तो, तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
यह भी पढ़ें- Dark Circles: इन पोषक तत्वों की कमी से हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, जानें कैसे हो सकती है इनकी कमी पूरी