Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
खुजली कुछ सेकेंड के लिए होती है लेकिन बहुत बार यह एक गंभीर बीमारी का रुप ले लेती है। मच्छर, कीड़े आदि के काटने से होने वाली खुजली सामान्य होती है लेकिन शरीर में हिस्टामिन का स्तर अधिक होने से खुजली की समस्या अर्टिकेरिया जैसी गंभीर परेशानी का रुप ले सकती है। अक्सर इस प्रकार की खुजली को हम सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं लेकिन समय के साथ-साथ यह आपको ज्यादा परेशान करने लगती है। खुजली की समस्या को कम करने के लिए आप कुछ हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि खुजली की समस्या को दूर करने के लिए कौन-कौन से हर्ब्स जरूरी होते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि त्वचा की खुजली को दूर करने के लिए लाभकारी होते हैं। त्वचा पर एलोवेरा का रस या जेल लगाने से खुजली को दूर करने में मदद मिलती है।
नीम
खुजली को कम करने के लिए नीम का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। नीम का उपयोग त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेद में प्राचीन काल से किया जाता रहा है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं इसलिए नीम के पानी से नहाने और नीम का तेल लगाने से त्वचा की तमाम परेशानियां खासकर खुजली की समस्या दूर होती है।
टी-ट्री
टी-ट्री एसेंशियल ऑयल में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो कि संक्रमण की समस्या को कम करते हैं और खुजली को शांत करते हैं। टी-ट्री हर्ब को पानी में डालकर नहाने और इसके तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा से खुजली की समस्या दूर होती है।
पिपरमेंट
पिपरमेंट में मिन्थॉल होता है जिसमें सूदिंग गुण होते हैं। पिपरमेंट का पेस्ट त्वचा पर लगाने से खुजली की समस्या तेजी से कम होती है इसलिए पिपरमेंट का इस्तेमाल त्वचा पर फायदेमंद होता है।
तुलसी
तुलसी की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। त्वचा की खुजली को कम करने के लिए तुलसी के पत्तों के रस में कपूर का पेस्ट मिलाकर त्वचा पर लगाने से फायदा मिलता है। इन हर्ब्स का इस्तेमाल करने से त्वचा की खुजली की समस्या कम करने में मदद मिलती है।