... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 6, 2023 3:00 PM IST
किडनी खराब होने पर शरीर के इस अंग में होने लगती है तेज खुजली! जानें किडनी खराब होने के चेतावनी भरे 2 संकेत
मौजूदा वक्त में आपका खराब लाइफस्टाइल आपको ढेर सारी बीमारियों का शिकार बनाने का काम करता है, जिसमें कुछ गंभीर बीमारियां है तो कुछ कम गंभीर बीमारियां शामिल हैं। खराब लाइफस्टाइल और खराब खान-पान न सिर्फ आपके दिल को कमजोर बनाता है बल्कि शरीर के कुछ जरूरी अंगों के लिए भी उतना ही घातक है, जितना कि दिल के लिए। इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक है क्रॉनिक किडनी डिजीज, जिसके मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। सिर्फ लाइफस्टाइल और खराब खान-पान ही नहीं बल्कि कुछ बीमारियां जैसे डायबिटीज, कोलाइटिस और हाइपरटेंशन की स्थिति भी आपकी किडनी को खराब बनाने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपकी किडनी में कुछ दिक्कत है तो उसके लक्षण आपकी स्किन पर भी दिखने शुरू हो जाते हैं? शायद आपने कभी गौर न किया हो लेकिन कुछ संकेत ऐसे हैं, जो किडनी खराब होने पर आपकी स्किन पर दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये संकेत।
किडनी कोई ऐसा अंग नहीं, जो एक बार में खराब हो जाए बल्कि ये धीरे-धीरे खराब होता है। इसके दिखाई देने वाले लक्षणों में शामिल हैंः
1-सांस लेने में दिक्कत
2-सोने में दिक्कत
3-पेशाब करते वक्त खून आना
4-पैरों में सूजन
5-पैरों में तेज दर्द रहना
किडनी खराब होने की वजह से पेशाब कम आता है और हमारे शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिसकी वजह से स्किन पर रैशेज और ड्राईनेस होने लगती है और खुजली की समस्या आम हो जाती है। डायलिसिस के मरीजों की स्किन पर ढेर सारी समस्याएं आपने गौर की होंगी और बहुत बार उनकी स्किन पर खरोंच के निशान भी दिखाई देते हैं।
अगर आपकी स्किन पर कुछ दिनों से रैशेज हो रखे हैं और दवा लेने के बाद ठीक नहीं हो रहे हैं तो आपको किडनी टेस्ट कराने की जरूरत है। कुछ मामलों में क्रॉनिक किडनी रोग की वजह से ही स्किन संबंधी परेशानियां होती हैं, जो कि आपको चौंका सकता है।
अगर आपको अपनी किडनी को हेल्दी रखना है तो आपको बहुत ज्यादा नमक के सेवन से बचने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपने खाने के ऊपर ज्यादा नमक न डालें और रात का बचा हुआ ठंडा खानाबिल्कुल भी न खाएं। इसके अलावा फास्ट फूड्स और कैन में बंद सूप का भी इस्तेमाल न करें। अपने प्रोटीन इनटेक और सोडियम की मात्रा को भी कंट्रोल करना जरूरी है। इसके साथ ही लो पोटेशियम फूड्स का सेवन शुरू कर दें ताकि आपकी किडनी सेफ रहे।