इन दो हिस्सों में खुजली मतलब शुरू हो रही है लिवर की बीमारी, नजरअंदाज करेंगे तो हो सकता है लिवर डैमेज

Itching in Liver Disease: लिवर डैमेज के लक्षण शुरुआती स्टेज में दिखने लगते हैं। लेकिन अक्सर लोग इन पर ध्यान नहीं देते, जिससे हालत बिगड़ती जाती है। अगर आपको शरीर के इन दो अंगों में खुजली होती है, तो ये फैटी लिवर का संकेत हो सकता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : November 8, 2023 3:53 PM IST

Liver Damage Symptoms In Hindi: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर की गंदगी को साफ करता है और बीमारियों से बचाव करता है। साथ ही, यह भोजन पचाने वाले बाइल, प्रोटीन, गुड कोलेस्ट्रॉल और रेड ब्लड सेल्स को बनाने का भी काम करता है। यही वजह है कि शरीर के स्वस्थ रहने के लिए लिवर का सुचारू ढंग से काम करना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और असंतुलित जीवनशैली के कारण लोगों को लिवर संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में फैटी लिवर की समस्या से काफी लोग परेशान हैं। इस बीमारी में लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट जमा हो जाता है।  लंबे समय तक फैटी लिवर की समस्या रहने से लिवर में सूजन, सिरोसिस और लिवर डैमेज होने का भी खतरा रहता है। इसलिए इस बीमारी के लक्षणों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लगातार त्वचा में खुजली होना भी लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, कुछ और लक्षण भी हैं, जो फैटी लिवर की समस्या होने की ओर इशारा करते हैं।

एल्कोहलिक व नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर के कारण

फैटी लिवर दो प्रकार के होते हैं- एल्कोहलिक व नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर। एल्कोहलिक फैटी लिवर(ARLD) की समस्या उन लोगों को होती है, जो शराब का अधिक सेवन करते हैं। वहीं, नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर रोग(NAFLD) उन लोगों में होता है, जो बहुत कम या बिल्कुल भी शराब नहीं पीते हैं। यह बहुत अधिक कैलोरी और खानपान की गलत आदतों के कारण होता है। जिन लोगों का वजन सामान्य से अधिक होता है, उन्हें नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर का खतरा ज्यादा होता है।

हाथ और पैरों में खुजली होना है फैटी लिवर का संकेत - Itching In Hands And Feet Due To Fatty Liver

हाथों और पैरों के तलवों में खुजली होना फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। यह खुजली रात के समय ज्यादा होती है। इसके अलावा, हाथों और पैरों में जलन, लालिमा या सूजन की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, रक्त में सीरम एल्कलाइन फॉस्फेट एंजाइम मौजूद होने की वजह से हाथ-पैरों में खुजली होती है। यह खून में पाया जाने वाला एक एंजाइम होता है, जो शरीर में प्रोटीन को तोड़ने का काम करता है।

फैटी लिवर के अन्य लक्षण - Symptoms Of Fatty Liver

पेट में सूजन

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द

भूख कम लगना

पेशाब के रंग में बदलाव

त्वचा में पीलापन नजर आना

पेट में पानी भरना

फैटी लिवर से बचने के उपाय - How To Prevent Fatty Liver

शराब और धूम्रपान का सेवन न करें।

डाइट में अधिक फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।

रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करें।

नमक, चीनी और मैदा से बनी चीजों का सेवन कम करें।

वजन को कंट्रोल करने का प्रयास करें।